TN

TotaRam News

What's Hot

पशु चिकित्सक पशुधन, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य के सच्चे संरक्षक हैं

Table of Content

लखनऊ। “विश्व पशुचिकित्सा दिवस” के अवसर पर आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में उ०प्र० पशु चिकित्सा संघ द्वारा भव्य अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास, दुग्ध विकास एवं राजनीतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पशुचिकित्सक केवल पशुओं के उपचारकर्ता ही नहीं, बल्कि पशुधन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य के सच्चे संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि “विश्व पशुचिकित्सा दिवस” का आयोजन पूरी दुनिया में पशु चिकित्सकों के समर्पण, सेवा और योगदान के सम्मान में किया जाता है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस वर्ष विश्व पशु चिकित्सा दिवस की थीम “Veterinarians: Guardians of Food and Health” अत्यंत प्रासंगिक है। यह विषय स्पष्ट करता है कि पशुचिकित्सकों की भूमिका केवल पशु चिकित्सा तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ पशुधन के माध्यम से सुरक्षित दुग्ध, पोषण, खाद्य श्रृंखला की मजबूती तथा मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि पशुधन स्वस्थ और उत्पादक रहेगा तो किसानों एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लाखों परिवार अपनी आजीविका के लिए पशुधन पर निर्भर हैं। ऐसे में पशु चिकित्सकों, पैरावेट कर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने सभी पशु चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे सेवा भावना, संवेदनशीलता और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि प्रदेश का पशुधन अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध बन सके।
मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित पशुपालन एवं दुग्ध विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से पशुपालकों की आय बढ़ेगी, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई गति मिलेगी। उन्होंने पशु चिकित्सकों, पशुपालकों एवं पशुधन क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों को विश्व पशु चिकित्सा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त ने पशु चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की गौसंरक्षण, पशुधन संवर्धन एवं ग्रामीण समृद्धि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में पशु चिकित्सा अधिकारियों का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि पशुधन संरक्षण और संवर्धन के लिए पशु चिकित्सकों की सेवाएं सदैव प्रेरणादायी रही हैं।
कार्यक्रम में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने उ०प्र० पशु चिकित्सा संघ को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा विभाग और संघ के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से पशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक (प्रशासन एवं विकास) डॉ. मेम पाल सिंह, निदेशक (रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र) डॉ. राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में पशु चिकित्सक, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उ०प्र० पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार ने किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.