/ Jun 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

गोसाईंगंज में 02 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 04 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

Table of Content

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को गोसाईंगंज में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, गोमती नगर, चिनहट, बी0बी0डी0 व सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में 04 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि महेन्द्र शुक्ला व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम-लक्ष्मनपुरवा व दुलारमऊ में लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसी तरह दुर्गेश सोनी व अन्य द्वारा सुलतानपुर रोड स्थित ग्राम-बक्कास में लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा गोमती नगर, चिनहट, बी0बी0डी0 व सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रहलाद सिंह, विकास सिंह, डाॅ. विक्रांत सिंह, रईस हैदर, मोहम्मद इरफान व अन्य द्वारा किये जा रहे 04 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Banaras Rain News: मौसम ने ली करवट, शहनाई वादक की तस्वीर वायरल

गंगा घाट पर शहनाई वादन की तस्वीर चर्चा में संजय मिश्र। वाराणसी। भीषण गर्मी और उमस से परेशान बनारसवासियों को बुधवार को मौसम में अचानक आए बदलाव से बड़ी राहत मिली। तेज आंधी और लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी...

Kaushal Samvad Conference Lucknow: यूपी स्किल डवलपमेंट मिशन ने स्किल हब बनाने के लिए उद्योग साझेदारी और नीति पर किया मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय में बुधवार को ‘कौशल संवाद सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग डॉ. हरिओम एवं मिशन निदेशक पुलकित खरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के कौशल विकास से जुड़े इंडस्ट्री ट्रेनिंग पार्टनर्स,...

अमित शाह ने Cyber Crime Helpline 1930 की समीक्षा की, साइबर फ्रॉड रोकथाम के लिए AI आधारित अपग्रेड के दिए निर्देश

CFCFRMS की समीक्षा, साइबर फ्रॉड रोकथाम पर जोर Totaram.news. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में नेशनल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की और इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नागरिकों को साइबर अपराधों, विशेषकर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी, से त्वरित राहत प्रदान...

NS Tarkash: सेशेल्स दौरा पूरा कर रवाना हुआ भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट, भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली मजबूती

Totaram.news. भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश आगे की तैनाती के लिए अपने पोर्ट कॉल को पूरा करने के बाद 15 जून 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हुआ। जहाज ने अपनी यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और समुद्री साझेदारी को मजबूत...

UPSTDC Religious Tour Package: अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल के लिए नियमित वीकेंड यात्रा शुरू

वरिष्ठ नागरिकों को शुल्क में रियायत, यात्रा के दौरान मिलेंगी अन्य सुविधाएं लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामनगरी अयोध्या की दिव्य आस्था और नैमिषारण्य...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.