TN

TotaRam News

What's Hot

बहराइच में प्रदर्शन के दौरान आग का हादसा, विधायक अनुपमा जायसवाल झुलसीं

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर आयोजित इस प्रदर्शन में पुतला दहन के समय अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आकर सदर विधायक और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

जिला मुख्यालय के डीएम चौराहे पर ‘नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में’ नारे के साथ प्रदर्शन चल रहा था। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान अनुपमा जायसवाल ने राहुल गांधी के पुतले में आग लगाई। तभी पास में रखे अखिलेश यादव के पुतले में अचानक तेज लपटें उठीं और विस्फोट जैसी स्थिति बन गई। देखते ही देखते आग फैल गई और विधायक उसकी चपेट में आ गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनके कंधे के पास जलने की चोट आई है।

घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से सावधान रहने की जरूरत है और घायल विधायक के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले मुरादाबाद में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जब एक भाजपा नेत्री के दुपट्टे में आग लग गई थी। फिलहाल, इस हादसे के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा, लेकिन सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.