TN

TotaRam News

What's Hot

09 से 17 अगस्त-2026 तक “हर घर तिरंगा अभियान-2026” का आयोजन किया जाएगा

Table of Content

हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेशव्यापी बनाते हुए इसे जनआंदोलन एंव राष्ट्रगौरव का प्रतीक बनाया जाए-जयवीर सिंह

लखनऊ। प्रदेश के समस्त जनपदों में 09 से 17 अगस्त, 2026 के बीच “हर घर तिरंगा अभियान-2026” का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति की ओर से समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, उ0प्र0 शासन तथा समस्त जिलाधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी करा दिए गए है। जिला स्तर पर इस आयोजन हेतु कार्यक्रम का समन्वय संबंधित जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। जारी शासनादेश में हर घर तिरंगा अभियान-2026 को चरणबद्ध रूप से आयोजन के निर्देश दिए गए है।

हर घर तिरंगा अभियान में स्कूलों में होंगी तिरंगा प्रतियोगिताएं

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण 06 अगस्त से 08 अगस्त, 2026 के दौरान स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा से प्रेरित कलाकृतियां सजायी जाएगी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप मुख्य कार्यक्रम शैक्षणिक, संस्थानों, सरकारी भवनों, शॉपिंग मॉल, रेलवेस्टेशन, हवाई अड्डा, बस अड्डा, सार्वजनिक उद्यान आदि चिन्हित स्थानों पर किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों, कालेजों और सार्वजनिक स्थानों आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

हर घर तिरंगा अभियान-2026 में 5 करोड़ झंडे फहराने का लक्ष्य

द्वितीय चरण दिनांक 09 से 12 अगस्त, 2026 के दौरान प्रत्येक जनपद के तकनीकी संस्थानों में जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित प्रतियोगिता करायी जाएगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को 26 जनवरी, 2027 को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा द्वितीय चरण में तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला तथा प्रदेश स्तरीय तिरंगा महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। तृतीय चरण दिनांक 13-15 अगस्त, 2026 के दौरान शिक्षण संस्थाओं में रैली आयोजित करायी जाएगी। शहीद स्थलों, स्मारकों पर पुलिस/पीएसी बैंड सुबह शाम देशप्रेम संबंधी गीतों की धुन का वादन करेंगे। उन्होंने बताया कि जारी निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यक्रमों में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।

जयवीर सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा-2026 को जनआंदोलन जन भागीदारी तथा राष्ट्र गौरव की भावना से आयोजित किया जाए। इस वर्ष 05 करोड़ झंडा फहराने का लक्ष्य है। प्रदेश के 75 जनपदों में राज्य व्यापी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना, प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना, स्वतंत्रता संग्राम के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना तथा राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध उत्पन्न करना हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में 02 करोड़ झंडे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्माण किया जाएगा। 01 करोड़ झंडे शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के समूहों के माध्यम से तैयार कराया जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियान में शहीद स्मारकों पर होंगे विशेष आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आवासित घर, सरकारी कार्यालय/परिसर सरकारी/गैर सरकारी, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक इकाईयां, शहीद स्मारक तथा अमृत सरोवर पर फहराए जाएंगे। सभी जिलों में 09 से 15 अगस्त तक तिरंगा रैली का आयोजन एवं रैली से पूर्व वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कराया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति में विशेषआयोजन के तहत मेरठ, चौरी-चौरा, झांसी किला, बिठूर, रेजीडेंसी, बलिया, सुहेलदेव स्मारक पर 09-15 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया जाएगा। जयवीर सिंह ने बताया कि इन समस्त कार्यक्रमों में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.