/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में अत्याधुनिक रोबोटिक मल्टीलेवल पार्किंग सुविधा का किया उद्घाटन

Table of Content

संजय सेठ ने कहा- आधुनिक तकनीक जरूरी

नई दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली के अफ्रीका एवेन्यू स्थित रक्षा कार्यालय परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक बहुमंजिला कार पार्किंग सुविधा वाली इमारत का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहरी बुनियादी ढांचे के विकास और उन्नयन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का लक्ष्य लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

रक्षा राज्य मंत्री ने इस परियोजना को कार्यालय परिसर में पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि महानगरों में भूमि की सीमित उपलब्धता को देखते हुए बुनियादी ढांचे से जुड़ी चुनौतियों का समाधान आधुनिक एवं उन्नत प्रौद्योगिकी के उपयोग से ही संभव है। संजय सेठ ने कहा कि ऐसी पहल न केवल कार्यकुशलता बढ़ाती है, बल्कि पारंपरिक प्रणालियों से उन्नत एवं आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने की प्रक्रिया को भी गति देती है।

रक्षा राज्य मंत्री ने परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के प्रयासों की सराहना की। संजय सेठ ने कहा कि विभाग द्वारा निर्मित सांसद फ्लैट्स, कर्तव्य भवन और एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव जैसे नए भवन गुणवत्ता, आधुनिक सुविधाओं व उत्कृष्ट वास्तुशिल्प का उदाहरण हैं।

यह 14 मंजिला अत्याधुनिक बहुमंजिला कार पार्किंग सुविधा उपलब्ध भूमि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः स्वचालित रोबोटिक (डॉली) प्रौद्योगिकी पर आधारित है। पारंपरिक पार्किंग व्यवस्था की तुलना में यह सुविधा स्थान के उपयोग के मामले में लगभग 60 प्रतिशत अधिक दक्ष है। 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस पार्किंग इमारत में सीसीटीवी निगरानी और अत्याधुनिक अग्नि सुरक्षा प्रणाली की व्यवस्था की गई है। प्रयुक्त रोबोटिक प्रौद्योगिकी के कारण वाहन के लिफ्ट लॉबी में प्रवेश करने के बाद न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है, जिससे संचालन अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और प्रदूषण-मुक्त सुनिश्चित होता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.