/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्ती, रायबरेली-उन्नाव-फतेहपुर बॉर्डर पर अभियान

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन, उपखनिजों के अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सचिव/निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश, माला श्रीवास्तव के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद रायबरेली क्षेत्र में एक विशेष आकस्मिक प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।यह अभियान रायबरेली से उन्नाव बॉर्डर तथा फतेहपुर बॉर्डर तक चलाया गया, जिसमें निदेशालय स्तर से विशेष सचिव व अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग अरुण कुमार के नेतृत्व में खान अधिकारी, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या एवं निदेशालय के सहायक रसायनज्ञ की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान उपखनिजों का परिवहन कर रहे वाहनों की गहन जांच की गई। जांच में कई वाहनों पर नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 5,23,840 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।
सचिव/निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश, माला श्रीवास्तव ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अंतर्राज्यीय सीमावर्ती जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अन्य राज्यों से आने वाले उपखनिजों का परिवहन केवल वैध आईएसटीपी (इन्टरस्टेट ट्रांजिट पास ) के साथ ही सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपदों में स्थित खनन क्षेत्रों पर ही स्रोत स्तर पर लोडिंग मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए, जिससे परिवहन के दौरान नियमों का उल्लंघन न हो। इसके अतिरिक्त, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्थापित आईओटी आधारित पीटीजेड ( घूमने और ज़ूम करने वाला स्मार्ट कैमरा एवं एएनपीआर (नंबर प्लेट पहचानने वाला ऑटोमैटिक सिस्टम) कैमरों से युक्त चेकगेट्स को 24×7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वाहनों की सतत निगरानी सुनिश्चित हो सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
सचिव/निदेशक ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर और प्रभावी ढंग से संचालित की जाए। उन्होंने कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यवाही में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग अरूण कुमार ने सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिये है कि सभी कार्य नियमो के अनुरूप ही होने चाहिए। विभाग यह सख्त कार्यवाही अवैध खनन पर अंकुश लगाने के साथ-साथ राजस्व वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण एवं सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.