TN

TotaRam News

What's Hot

Banda News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा की

Table of Content

जल जीवन मिशन, बिजली व्यवस्था और मेडिकल कॉलेज पर हुई समीक्षा बैठक

बांदा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां कहीं पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है, उसे तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाइप लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। साथ ही किलेदार के पुरवा क्षेत्र में पेयजल समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए श्री मौर्य ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल ठीक कराने तथा मुक्तिधाम के ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदले जाने के निर्देश दिए। बिलगांव क्षेत्र में विद्युत के ढीले तारों को दुरुस्त कराने एवं नरैनी पावर हाउस से संबंधित समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कार्डियोलॉजी विभाग में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में जो भी आवश्यकताएं एवं समस्याएं हैं, उनकी अलग से मांग बनाकर शासन को भेजी जाए ताकि शीघ्र समाधान कराया जा सके।
सड़क एवं राजस्व संबंधी मामलों में उन्होंने कमासिन-राजापुर रोड की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही चकमार्गों से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किए जाने को कहा। पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
कृषि एवं गौसंरक्षण के विषय में उप मुख्यमंत्री ने गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर वहां नेपियर घास लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि गौवंशों के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य कारणों से हुए नुकसान की सहायता समय से उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.