TN

TotaRam News

What's Hot

Banda News: चिल्ली धाम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं गायत्री महायज्ञ संपन्न

Table of Content

श्रीमद्भागवत कथा और गायत्री महायज्ञ बना आकर्षण का केंद्र

लखनऊ। जनपद बाँदा के चिल्ली धाम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं गायत्री महायज्ञ के भव्य समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विशाल जनसमुदाय की उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक एवं सामाजिक चेतना का केंद्र बना दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कथा व्यास डॉ. रामनारायण त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत व्यावहारिक एवं प्रेरणादायी कथा व्याख्यानों ने ग्रामवासियों के अंतर्मन को स्पर्श किया। कथा श्रवण हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गायत्री महायज्ञ में आहुति अर्पित करते हुए कहा कि “गायत्री परिवार द्वारा गांवों को तीर्थ बनाने का यह अभियान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। इस पुण्य आयोजन में सम्मिलित होना मेरे लिए सौभाग्य और अविस्मरणीय अनुभव है। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य कथा, यज्ञीय वातावरण तथा पूज्य संतों का सान्निध्य समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला है।”

गांव को तीर्थ बनाने का संदेश, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गांव केवल निवास का स्थान नहीं, बल्कि संस्कार, परंपरा और अध्यात्म के केंद्र रहे हैं। “हमारा ग्राम-हमारा तीर्थ” जैसी पहलें सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करती हैं।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर विज्ञाना नन्द, महामंडलेश्वर दिव्याबर मुनि (पंजाब), गुरुचरण प्रकाश ब्रह्मचारी, शांतिकुंज प्रतिनिधि सुरेश पाण्डेय, सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, डॉ. रामराज आनंद, डॉ. डी.सी. गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिला संघचालक सुरेन्द्र पाठक, सेवा प्रमुख जमुना प्रसाद, ग्राम सेवा प्रमुख राजकुमार, गायत्री परिवार जिला समन्वयक मुदित शर्मा, रामू खरे, मुख्य ट्रस्टी रामजानकी शुक्ला सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम आयोजक रामशरण शास्त्री ने गांव को तीर्थ स्वरूप विकसित करने के संकल्प के साथ आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। कथा व्यास डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, संतों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा गायत्री परिवार, शांतिकुंज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.