Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नवगठित केरलम सरकार को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहायता का आश्वासन देती है।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया
“केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर वीडी सतीशन को हार्दिक बधाई। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। केंद्र सरकार नवगठित केरलम सरकार को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन देती है।”
