TN

TotaRam News

What's Hot

JEECUP 2026: UP Polytechnic दूसरी राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 14 जुलाई तक करें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Table of Content

11 से 14 जुलाई तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे हेल्प सेंटर

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) की द्वितीय चरण की काउंसिलिंग का सीट आवंटन परिणाम दिनांक 10 जुलाई, 2026 को घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार मिश्र ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि द्वितीय चरण के सफल अभ्यर्थियों में से Freeze Option का चयन करने वाले अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (अभिलेख सत्यापन) की कार्यवाही दिनांक 11 जुलाई, 2026 से 14 जुलाई, 2026 के मध्य आयोजित की जा रही है।

सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस अवधि में आने वाले सभी अवकाश दिवसों, शनिवार और रविवार को भी सभी निर्धारित सहायता केंद्र (Help Center) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हेतु खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के अंदर अपने नजदीकी सहायता केंद्र पर उपस्थित होकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।

सचिव ने बताया किया कि यदि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 14 जुलाई 2026 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं कराते हैं, तो उनकी आवंटित सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे मूल अभिलेखों एवं उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ समय से सहायता केंद्र पहुंचें और किसी भी असुविधा से बचें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.