TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सैनिक इंटर कॉलेज में बाल अधिकार और POCSO कानून की दी जानकारी

Table of Content

नालसा योजना-2015 के तहत छात्रों को बताए अधिकार

लखनऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय उत्तर प्रदेश सैनिक इंटर कॉलेज, सरोजनीनगर में “बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण” विषयक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ मलखान सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयं सेवक दयाराम मौर्य द्वारा किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नालसा की “बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण के लिए योजना, 2015” के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। दयाराम मौर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके विधिक एवं संवैधानिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा बाल संरक्षण संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO), किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच की पहचान तथा बाल हेल्पलाइन 1098 के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

पीएलवी दयाराम मौर्य ने कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा, उत्पीड़न, भेदभाव अथवा विधिक समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ बच्चों की सहायता के लिए सदैव उपलब्ध है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें और समाज में कानून का सम्मान करने का संदेश फैलाएं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विधिक विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं व्यवहारिक उत्तर दिया गया। छात्रों ने बाल अधिकार, साइबर क्राइम से बचाव और शिकायत की प्रक्रिया को लेकर जिज्ञासा जाहिर की। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को कानून का सम्मान करने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा अन्य बच्चों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.