TN

TotaRam News

What's Hot

UP Veterinary Training News: पशु चिकित्सकों को ज़ूनोटिक रोगों की निगरानी और नियंत्रण का प्रशिक्षण

Table of Content

प्रशिक्षण कार्यक्रम से राज्य में रोगों की निगरानी एवं नियंत्रण की क्षमता मजबूत होगी

लखनऊ। पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों (जुनोटिक रोगों) और नए उभरते पशु रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने 16-17 जुलाई 2026 को होटल मर्क्यार, गोमतीनगर, लखनऊ में पशु चिकित्सकों के लिए दो दिवसीय राज्य स्तरीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) कार्यक्रम आयोजित किया है। प्रथम दिवस का प्रशिक्षण श्रीचपमहव के सहयोग से Jhpiego परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के 40 जिलों से 80 सरकारी पशु चिकित्सक ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन देवेंद्र कुमार पांडेय, विशेष सचिव, पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद, निदेशक (प्रशासन एवं विकास), डॉ. संगीता तिवारी, निदेशक, पशुपालन विभाग तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि पशु चिकित्सक असामान्य पशु रोगों की पहचान करने वाले पहले प्रमुख अधिकारी (फर्स्ट रिस्पॉंडर) होते हैं। रोगों की शीघ्र पहचान, नमूना संग्रह, प्रयोगशाला जांच, निगरानी, रिपोर्टिंग, पशुपालकों को जागरूक करना और रोग प्रकोप नियंत्रण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने और अपने-अपने जिलों में अन्य पशु चिकित्सकों एवं पैरावेट कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित करने का आग्रह किया।

दो दिनों के इस प्रशिक्षण में आईसीएआर-आईवीआरआई-बीएचयू तथा ANDUAT, कुमारगंज (अयोध्या) के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण रोगों पर तकनीकी सत्र लिए जा रहे हैं। इनमें रेबीज़, बर्ड फ्लू, लेप्टोस्पायरोसिस, जापानी इंसेफेलाइटिस, बोवाइन ट्यूबरकुलोसिस, सीसीएचएफ, एन्थ्रेक्स, स्क्रब टाइफस, ग्लैंडर्स, लंपी स्किन डिजीज, ब्रुसेलोसिस, साल्मोनेलोसिस और डर्माटोफाइटोसिस जैसे रोग शामिल हैं।

प्रशिक्षण में रोग निगरानी, मानकीकृत केस परिभाषाएं, प्रयोगशाला जांच, जैव-सुरक्षा, नमूना संग्रह, पैकिंग एवं परिवहन तथा रोग प्रकोप की जांच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी जा रही है। राज्य स्तरीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दोनों चरणों में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के 150 सरकारी पशु चिकित्सकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया गया। ये प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अब अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत पशु चिकित्सकों और पैरावेट कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। इससे राज्य में पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों (ज़ूनोटिक रोगों) तथा अन्य महत्वपूर्ण पशु रोगों की निगरानी, रोकथाम और नियंत्रण की क्षमता और अधिक मजबूत होगी।

यह पहल पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की पशु चिकित्सकों की क्षमता बढ़ाने, पशु रोगों की निगरानी को मजबूत करने तथा ज़ूनोटिक रोगों के प्रकोप से निपटने की तैयारी को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह कार्य ’वन हेल्थ’ दृष्टिकोण के तहत विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

JEECUP Polytechnic Counselling 2026: तीसरे चरण की Choice Filling शुरू, 19 जुलाई तक भरें ऑनलाइन विकल्प

16 से 19 जुलाई तक भर सकेंगे चॉइस, अब तक 32,813 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश लखनऊ। प्रवेश सत्र 2026-27 के अंतर्गत मुख्य काउंसिलिंग के तृतीय चरण में ऑनलाइन विकल्प (Choice Filling) भरने की प्रक्रिया आज 16 जुलाई, 2026 से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) के सचिव संजीव कुमार...

रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज का 9वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को दी बधाई

81,882 विद्यार्थियों को प्रदान की गईं उपाधियां, 236 मेधावियों को 242 पदक प्रयागराज / लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज का नवम दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। समारोह में कुल 81,882 उपाधियाँ प्रदान की गईं। इनमें 42,960 छात्राएँ...

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) जनता अदालत में 36 प्रकरणों की सुनवाई, 11 शिकायतों का मौके पर समाधान

लखनऊ LDA जनता अदालत में आवंटियों की समस्याओं पर सुनवाई लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में गुरूवार को प्राधिकरण दिवस/जनता अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान रजिस्ट्री, मानचित्र, कब्जे व अवैध निर्माण आदि से सम्बंधित कुल 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया। वहीं, शेष मामलों में समय-सीमा...

KGMU ट्रॉमा सेंटर में जीवनरक्षक ऑपरेशन, चार लोहे की सरियां निकालकर बचाई युवक की जान

निर्माण हादसे में घायल युवक का KGMU में सफल इलाज लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक गंभीर हादसे में घायल 23 वर्षीय युवक का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। निर्माण स्थल पर हुए हादसे के बाद युवक के शरीर में फंसी चार लोहे की सरियों को विशेषज्ञों...

उत्तर प्रदेश में दूध मिलावट पर FDA की बड़ी कार्रवाई, ₹65 लाख के डेयरी उत्पाद जब्त

41 इकाइयों पर छापेमारी, 111 नमूने लिए गए, 144.5 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त लखनऊ। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, द्वारा निर्गत निर्देशों एवं निर्धारित निरीक्षण बिंदुओं के अनुपालन में खाद्य पदार्थ दूध व दुग्ध उत्पाद यथा दूध ,पनीर, दही, एवं घी में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु चिन्हित जनपदों में अन्तर्जनपदीय टीम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.