TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में दूध मिलावट पर FDA की बड़ी कार्रवाई, ₹65 लाख के डेयरी उत्पाद जब्त

Table of Content

41 इकाइयों पर छापेमारी, 111 नमूने लिए गए, 144.5 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त

लखनऊ। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, द्वारा निर्गत निर्देशों एवं निर्धारित निरीक्षण बिंदुओं के अनुपालन में खाद्य पदार्थ दूध व दुग्ध उत्पाद यथा दूध ,पनीर, दही, एवं घी में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु चिन्हित जनपदों में अन्तर्जनपदीय टीम द्वारा एक दिवसीय औचक निरीक्षण एवं विशेष छापामार प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विशेष अभियान के अंतर्गत दूध व दुग्ध उत्पाद यथा पनीर, दही, एवं घी आदि की निर्माण इकाइयों, मिल्क चिलिंग सेन्टर तथा मिल्क कलेक्शन सेन्टर एवं गोदामों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान की गंभीरता के दृष्टिगत अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता व्यवस्था, कच्चे माल की गुणवत्ता, अभिलेखों के अनुरक्षण, पैकेजिंग एवं लेबलिंग प्रावधानों तथा संभावित अपमिश्रण की जांच करते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

डेयरी इकाइयों पर FDA की कार्रवाई, कई खामियां मिलने पर नोटिस जारी

इस विशेष अभियान के दौरान 41 दूध एवं दुग्ध उत्पाद विनिर्माण इकाई /प्रतिष्ठानों पर 32 अन्तर्जनपदीय टीमों द्वारा कार्यवाही सम्पादित की गयी। जिसमें कुल 111 नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही 144.5 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त किया गया, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग 65 लाख रुपये (पैसठ लाख रुपये) है। इसके अतिरिक्त अस्वच्छकर एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियां निर्माण परिसर में पाए जाने के कारण तथा अन्य कमियों हेतु कुल 15 इकाइयों को सुधार सूचना जारी की गयी है। जनपद फिरोजाबाद के मेसर्स पातीराम धनसुखदास जैन, निकट नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद की यूनिट को बंद कर भाग जाने के कारण संबंधित प्रतिष्ठान को सील करते हुए नोटिस चस्पा की गई, कुछ प्रमुख कार्यवाहियों का विवरण निम्नवत है-

1.गौतम बुद्ध नगर -साइरस फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, फेस 2 नोएडा में स्थित निर्माण इकाई से 6 नमूने संग्रहित करते हुएअस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में पनीर निर्माण किये जाने के कारण 10983 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 44 लाख रुपए है।

2- जनपद आगरा के थाना कगरौल स्थित महबूब डेरी विनिर्माण इकाई से घी का एक नमूना संग्रहित करते हुए अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में निर्माण किये जाने के कारण 1050 किलोग्राम घी जब्त किया गया जिसका अनुमानित मूल्य 6.3 लाख रुपये है।

3- जनपद फिरोजाबाद के रतन घी डिपो प्राइवेट लिमिटेड में घी के दो नमूने संग्रहित करते हुए कुल 1318 किग्रा0 घी को अस्वच्छकर परिस्थितियों एवं लेवलिंग डिफेक्ट्स के कारण जब्त किया गया जिसका अनुमानित मूल्य 8 लाख रुपये है।

4- जनपद मेरठ स्थित कैलाश डेयरी से चार नमूने संग्रहित करते हुए खाद्य पदार्थ घी को अस्वच्छकर परिस्थितियों में निर्माण किए जाने के कारण 499 किग्रा0 घी जब्त किया गया जिसका अनुमानित मूल्य 3.5 लाख रुपये है।

5- जनपद मुरादाबाद, थाना कटघर स्थित ताहिर एंड संस की विनिर्माण इकाई से घी एवं क्रीम के नमूने एकत्रित करते हुए अस्वच्छकर परिस्थितियों एवं लेवलिंग डिफेक्ट्स के कारण 420 किलोग्राम घी जब्त किया गया जिसका अनुमानित मूल्य 3 लाख रुपये है।

इस सम्बन्ध में विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि जन स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय स्तर पर निर्माण किये जाने वाले एवं अन्य प्रदेशों से आपूर्ति किये जाने वाले खाद्य पदार्थ के ब्राण्ड्स पर सतत रुप से निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाये ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

Uttar Pradesh Divyangjan Scheme: 17 सितंबर 2026 को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण से लाभान्वित होंगे दिव्यांगजन

प्रदेश के सभी 75 ज़िलों में भव्य आयोजन होंगे – राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने आज अपनेे सरकारी कार्यालय में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा...

INS Sudarshini: Lokayan 26 अभियान के तहत भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत Barcelona पहुंचा

Lokayan 26 के तहत भारतीय नौसेना का वैश्विक समुद्री अभियान डेस्क। भारतीय नौसेना का नौवहन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, वैश्विक समुद्री अभियान लोकायन 26 के तहत 01 सितंबर 2026 को स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर और उत्तरपूर्वी तट पर स्थित बार्सिलोना पहुंचा। बार्सिलोना में ठहराव के दौरान, यह पोत स्पेन की नौसेना और अन्य...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.