TN

TotaRam News

What's Hot

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर पराग फैक्ट्री, चक गंजरिया में श्रमिकों का सम्मान

Table of Content

श्रमिकों के परिश्रम से ही दुग्ध क्षेत्र को मिल रही नई ऊंचाइयां

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज यहां प्रादेशिक कोऑपरेटिव मिल्क यूनियन के चक गंजरिया स्थित पराग फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की आधारशिला हमारे श्रमिक ही हैं। बिना श्रमिकों के कोई भी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ नहीं सकती। इस अवसर पर उन्होंने फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित किया तथा उनके योगदान की सराहना की। श्री सिंह ने सभी के साथ बैठकर भोजन भी किया और पराग को परिवार की तरह मानकर प्रेम,सद्भाव और उत्साह के साथ कार्य करने की अपील भी श्रमिकों/कर्मचारियों से की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक एवं दुग्ध विकास में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही उत्पादन में निरंतर वृद्धि संभव हो पाती है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन क्षमता में और अधिक वृद्धि तथा प्रदेश की दुग्ध उत्पादन व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का दायित्व हम सबका है।
मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग और श्रमिकों की दक्षता बढ़ाने से दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। ‘पराग’ ब्रांड ने प्रदेश में दुग्ध क्षेत्र को नई पहचान दिलाई है और इसके उत्थान में यहां कार्यरत श्रमिकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। श्रमिकों के अथक परिश्रम से पराग उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में निरंतर वृद्धि हुई है, जिससे प्रदेश के दुग्ध उत्पाद देशभर में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।
मंत्री ने पराग प्लांट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि दुग्ध प्लांट पेशेवर तरीके से पूरी क्षमता के साथ चलाए जाएं। पराग उत्पादों की मार्केटिंग को सुदृढ़ किया जाए, गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन हो तथा नए उत्पाद शीघ्र बाजार में लाए जाएं। उन्होंने सख्त रूप से कहा कि दूध में किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, मशीनरी की कार्यक्षमता एवं स्टाफ व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। सरकार की प्राथमिकता किसानों को उचित मूल्य और उपभोक्ताओं को शुद्ध दूध उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि श्रमिक किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं और उनके परिश्रम के बिना उत्पादन प्रणाली सशक्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि विभाग श्रमिकों के कौशल विकास, कार्यस्थल की बेहतर सुविधाओं तथा उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर पराग के प्रबंध निदेशक वैभव श्रीवास्तव ने भी फैक्ट्री प्रबंधन एवं अन्य अधिकारियों ने भी श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में इन्द्रभूषण सहित बड़ी संख्या में श्रमिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनोज मौर्य, हरीश दुबे, अभिषेक सिंह, राम बक्श, सोनू सिंह, विजय कुमार, हर्ष पांडे, मनोज कुमार सिंह, भगवती प्रसाद तथा बृजलाल यादव आदि कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.