TN

TotaRam News

What's Hot

विश्वजीत सहाय ने रक्षा वित्त सचिव का पद संभाला

Table of Content

सीजीडीए से पदोन्नत विश्वजीत सहाय बने रक्षा वित्त सचिव

डेस्क। भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1990 बैच के अधिकारी विश्वजीत सहाय ने 01 मई 2026 को रक्षा मंत्रालय में सचिव (रक्षा वित्त) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस नियुक्ति से पहले, वे रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) के रूप में कार्यरत थे।
दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंट स्टीफंस कॉलेज के पूर्व छात्र और विधि स्नातक विश्वजीत सहाय को रक्षा वित्त और लोक प्रशासन में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने विशिष्ट करियर के दौरान, उन्होंने भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में अपर सचिव और वित्तीय सलाहकार; भारी उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव; रक्षा मंत्रालय में वित्त प्रबंधक (अधिग्रहण शाखा); और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में निदेशक शामिल हैं। रक्षा लेखा विभाग में, उन्होंने प्रयागराज में प्रधान रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन), ​​संयुक्त सीजीडीए और विशेष सीजीडीए जैसे विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
विश्वजीत सहाय ने यूनाइटेड किंगडम के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और जर्मनी के जॉर्ज सी. मार्शल यूरोपियन सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्टडीज सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण मंचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी नियुक्ति से रक्षा मंत्रालय के वित्तीय प्रबंधन और रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता में उल्लेखनीय मजबूती आने की उम्मीद है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.