TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में UP Adopt Heritage Policy के तहत 14 संरक्षित स्मारकों के लिए स्मारक मित्र चयनित

Table of Content

प्राचीन विरासतों के प्रति युवा पीढ़ी को संरक्षण के प्रति जागरूक करना जरूरी
-जयवीर सिंह

लखनऊ। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडाप्ट हेरिटेज पॉलिसी के अंतर्गत राज्य संरक्षित गोपीनाथ मन्दिर, वृन्दावन, पोतरा कुण्ड मथुरा, दिगारा की गढ़ी झांसी, एवं लक्ष्मी मन्दिर झांसी, कुसुम वन सरोवर मथुरा, रसखान की समाधि मथुरा, वाल्मीकि आश्रम बिठूर, शिव मन्दिर का तालाब, मूरतगंज कौशाम्बी, टिकैतराय शिव मन्दिर बिठूर, सारनाथ मन्दिर, दरबाग मिर्जापुर, गोवर्धन मन्दिर लर्वाक मिर्जापुर, गुरूधाम मन्दिर वाराणसी, के लिए स्मारक मित्रों का चयन किया गया है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मन्दिर जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि एडाप्ट हेरिटेज पॉलिसी के अंतर्गत सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली इतिहास को समेटे हुए स्थलों का सौन्दर्यीकरण करके इनको संरक्षित करना है। इसके साथ ही युवा पीढ़ी को प्राचीन धरोहरों के प्रति जागरूक करना है। राज्य सरकार इस पॉलिसी के अंतर्गत पुराने भवनों को सहेज कर व्यावसायिक तथा पर्यटन गतिविधियां संचालित करके स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। एडाप्ट हेरिटेज पॉलिसी के अंतर्गत कर्दमेश्वर महादेव मन्दिर वाराणसी व द्वितीय चरण में 10 अन्य स्मारकों के लिए भी स्मारक मित्र चयन किये गये हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.