TN

TotaRam News

What's Hot

Robert A F Thurman Death: प्रख्यात बौद्ध विद्वान रॉबर्ट थर्मन के निधन पर PM मोदी ने जताया गहरा शोक

Table of Content

रॉबर्ट थर्मन के निधन से शोक की लहर

Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। नरेन्द्र मोदी ने रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन को बौद्ध धर्म के एक प्रख्यात विद्वान, प्रतिष्ठित शिक्षक और भारत का आजीवन मित्र बताया। उन्होंने कहा कि श्री थर्मन ने अपने लेखन और कार्यों के माध्यम से विश्वभर में बौद्ध विचारों को लोकप्रिय बनाया तथा विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ और संवाद के स्थायी सेतु का निर्माण किया।

कुछ वर्ष पहले न्यूयॉर्क शहर में रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के साथ हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके बीच अत्यंत सार्थक बातचीत हुई थी।
प्रधानमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में श्री थर्मन के परिवार, मित्रों और उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

एक्स पर पोस्ट में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा

“बौद्ध धर्म के प्रख्यात विद्वान, एक प्रतिष्ठित शिक्षक और भारत के आजीवन मित्र रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। अपने कार्यों के माध्यम से, उन्होंने वैश्विक स्तर पर बौद्ध विचारों को लोकप्रिय बनाया और संस्कृतियों के बीच आपसी समझ के स्थायी सेतु का भी निर्माण किया। कुछ वर्ष पहले न्यूयॉर्क शहर में उनके साथ हुई अपनी मुलाकात को मैं स्नेहपूर्वक याद करता हूँ, जहाँ हमारे बीच बेहतरीन बातचीत हुई थी। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ है।”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

International Yoga Day 2026: रक्षा खड़से ने SAI मुंबई में योग कार्यक्रम में लिया भाग

SAI Mumbai में 300 प्रतिभागियों के साथ भव्य योग आयोजन मुम्बई। केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के क्षेत्रीय केन्द्र मुम्बई में आयोजित समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों, सहयोगी कर्मचारियों तथा स्थानीय समुदाय के सदस्यों...

MIFF 2026: एनएफडीसी की एनिमेटेड सीरीज ‘भारती और बीबो’ का वर्ल्ड प्रीमियर मुंबई फिल्म महोत्सव में

महिला हस्तियों की प्रेरक कहानियां Totaram.news. 19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव -एमआईएफएफ 2026 में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम -एनएफडीसी और पपेटिका मीडिया द्वारा निर्मित तथा स्नेहा रविशंकर द्वारा निर्देशित हिंदी एनिमेटेड श्रृंखला ‘ भारती और बीबो’ का विश्व प्रीमियर आयोजित किया गया। श्रृंखला का आरंभिक परिचय देते हुए स्नेहा रविशंकर ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया...

MIFF 2026: 19वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव संपन्न, 17 पुरस्कार विजेताओं का ऐलान

मुंबई फिल्म फेस्टिवल में 17 पुरस्कार वितरित, अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का दबदबा Totaram.news. 19वां मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (एमआईएफएफ 2026) आज संपन्न हुआ। इसमें फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म प्रेमी, इंडस्ट्री के पेशेवर और युवा क्रिएटिव लोग उत्साह के साथ शामिल हुए, ये सभी सिनेमा, कहानी कहने की कला, कलात्मक कार्यों और क्रिएटिविटी के प्रति अपने जुनून से...

INS Tarkash Arrives in Mauritius: पोर्ट लुईस पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत

भारत-मॉरीशस समुद्री संबंधों को मिलेगी नई मजबूती Totaram.news. भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस तरकश’ दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के दौरान 20 जून 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा। इस बंदरगाह प्रवास के दौरान पोत के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रोहित मिश्रा मॉरीशस सरकार और मॉरीशस तटरक्षक बल के वरिष्ठ...

कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, चीता प्रबंधन क्षेत्र का किया अवलोकन

बोत्सवाना से लाए गए चीतों की जानकारी ली Totaram.news. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मध्य प्रदेश स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया। उन्होंने राष्ट्रीय उद्यान के चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्हें प्रोजेक्ट चीता के संबंध में वन मंडलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। नवंबर 2025 में बोत्सवाना की अपनी राजकीय यात्रा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.