TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में UP Tourism की Food Heritage Walk: वर्ल्ड सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे पर अवधी व्यंजनों से रूबरू हुए प्रतिभागी

Table of Content

वर्ल्ड सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे पर विशेष आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने गुरुवार को ‘विश्व सतत गैस्ट्रोनॉमी दिवस’ (वर्ल्ड सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे) के अवसर पर चौक क्षेत्र में विशेष ‘फूड हेरिटेज वॉक’ का आयोजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और ‘विजिट माई स्टेट उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत आयोजित आयोजन में प्रतिभागियों ने लखनऊ के पारंपरिक व्यंजनों, खानपान की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को करीब से जाना। पर्यटन विभाग के प्रयास ने सस्टेनेबल टूरिज्म और स्थानीय खाद्य परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

इस फूड हेरिटेज वॉक में लगभग 40 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें व्यंजन प्रेमी, पर्यटक, विरासत से लगाव रखने वाले और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल थे। प्रतिभागियों ने चौक क्षेत्र की चर्चित उन गलियों का भ्रमण किया जहां लोकप्रिय व्यंजनों दुकानें हैं। स्थानीय प्रतिष्ठानों के संचालकों से संवाद किया, जिन्होंने पीढ़ियों से लखनऊ की समृद्ध पाक परंपराओं को संरक्षित रखा है। इस दौरान प्रतिभागियों को पारंपरिक अवधी व्यंजनों के विशिष्ट स्वाद तथा उन रोचक कहानियों से परिचित कराया गया, जो आज भी शहर की विशिष्ट गैस्ट्रोनॉमिक पहचान को आकार दे रही हैं।

‘फूड हेरिटेज वॉक के जरिए स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा’

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की खाद्य परंपराओं, शिल्पकला और सांस्कृतिक विरासत को एक साथ जोड़कर पर्यटकों के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। लखनऊ को यूनेस्को के ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ के रूप में मिली मान्यता उसकी समृद्ध व्यंजन विरासत का प्रमाण है। उन्होंने कहा, फूड हेरिटेज वॉक जैसी पहलों के माध्यम से हमारा उद्देश्य सतत गैस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा देना, स्थानीय व्यंजनों को प्रोत्साहित करना तथा पारंपरिक खाद्य समुदायों के योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें नई पहचान प्रदान करना है।’

लखनऊ की पाक विरासत से परिचय

फूड हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने चौक क्षेत्र के प्रमुख स्थलों, जिनमें राजा की ठंडाई, गोल दरवाजा, सेवक राम मिष्ठान भंडार और अकबरी गेट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें लखनऊ की समृद्ध स्थापत्य विरासत के साथ-साथ उसकी विश्वप्रसिद्ध पाक संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों के इतिहास एवं महत्व से भी अवगत कराया गया।

व्यंजनों के साथ शहर के समृद्ध इतिहास से रूबरू

स्वाद और व्यंजनों के अलावा इस वॉक ने प्रतिभागियों को लखनऊ के बहुआयामी इतिहास को समझने का भी अवसर प्रदान किया। टूर गाइड शेषांक के अनुसार, ‘प्रतिभागियों को शहर से जुड़े कई अल्पज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों से परिचित कराया गया तथा चौक क्षेत्र में स्थित कई प्राचीन मंदिरों के बारे में जानकारी दी गई। मान्यता है कि इनमें से कई मंदिरों का इतिहास करीब 1000 वर्ष से भी अधिक पुराना है। अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागी मोहन जैन ने कहा, ‘फूड हेरिटेज वॉक ने लखनऊ के व्यंजन, संस्कृति और इतिहास का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। यह अनुभव यादगार रहा।’

पर्यटन को नया आयाम दे रहा ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान

यूपीएसटीडीसी के चेयरमैन अमृत अभिजात ने बताया कि ‘किसी भी पर्यटन स्थल की वास्तविक पहचान और उसकी संस्कृति को समझने का सबसे प्रभावी माध्यम वहां के व्यंजन होते हैं। उन्होंने बताया कि ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान के तहत ऐसे पर्यटन अनुभव तैयार किए जा रहे हैं, जो पर्यटकों को प्रदेश की विरासत, स्थानीय समुदायों और परंपराओं से जोड़ते हैं। साथ ही, यह पहल जिम्मेदार और सतत पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है।’

‘फूड हेरिटेज वॉक’ उत्तर प्रदेश पर्यटन की व्यापक पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लखनऊ को देश के प्रमुख गैस्ट्रोनॉमिक पर्यटन स्थलों के रूप में स्थापित करना है। इसके माध्यम से पर्यटकों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, व्यंजन और विरासत संपदा से रूबरू कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश के विविध और प्रामाणिक पर्यटन अनुभवों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.