TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन कल्याण: नरेंद्र कश्यप ने शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के संकेत केंद्र का निरीक्षण किया

Table of Content

नरेंद्र कश्यप ने दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधाओं की समीक्षा की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने आज मोहान रोड, लखनऊ स्थित डाॅ0 शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के ‘संकेत’ मूक-बधिर (श्रवण बाधित) केन्द्र का निरीक्षण किया। दिव्यांग हेतु 50 प्रतिशत आरक्षित सीटों को पूर्ण करने के लिए संबंधित को निर्देश दिये तथा निरीक्षण के दौरान पायी गयी अव्यवस्थाओं पर असंतोष व्यक्त किया।
समेकित विद्यालयों में दिव्यांग को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षिक, आवासीय एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं की जांच की। इस दौरान विद्यालयों में संचालित विभिन्न गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं तथा दिव्यांग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की।

राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन एवं पिछड़े वर्ग के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा विशेष विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पुनर्वास के उत्कृष्ट केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने उ0प्र0 सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, बजट व्यय, छात्रवृत्ति, दिव्यांगजन पेंशन, विशेष विद्यालयों के संचालन, पुनर्वास कार्यक्रमों, प्रचार-प्रसार, निर्माण कार्यों तथा अन्य विभागीय कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। समाज के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन हेतु सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सूचना के अवभाव में पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाता है, जिसके लिए मण्डल एवं जनपद स्तर पर कैम्प के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी जनता को योजनाओं के विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जाए।

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग जन और पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को धरातल पर और अधिक प्रभावी बनाना तथा समेकित विद्यालयों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने लखनऊ व अयोध्या मण्डल के अतिरिक्त जनपदीय उच्च अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में लखनऊ एवं अयोध्या मण्डल के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सभी उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.