TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ बना यूपी का नंबर-1 जिला, 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान में मिला प्रथम स्थान

Table of Content

टीबी जांच और उपचार में रिकॉर्ड प्रदर्शन

लखनऊ। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान की जिला स्तरीय रैंकिंग में लखनऊ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभियान के दौरान टीबी की समय पर पहचान, जांच, उपचार तथा मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मानकों पर बेहतर कार्य के आधार पर जनपद ने यह उपलब्धि हासिल की है।

इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने कहा, “टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में समुदाय की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों, निजी चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, निक्षय मित्रों, लैब टेक्नीशियन तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से ही जनपद यह उपलब्धि हासिल कर सका है। उन्होंने इस सफलता के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमें इसी प्रतिबद्धता के साथ टीबी के प्रत्येक संभावित मरीज की समय पर पहचान, जांच, उपचार तथा उपचार पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि टीबी मुक्त जनपद और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके।”

छह मानकों में 18 अंक, लखनऊ प्रदेश में अव्वल

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ए.के. सिंघल ने बताया कि 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान 24 मार्च से 5 जुलाई तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान जनपद ने छह प्रमुख सूचकांकों—लक्ष्य के सापेक्ष एक्स-रे जांच, एक्स-रे एग्जामिनेशन रेट, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) के अंतर्गत हाउसहोल्ड कॉन्टैक्ट कवरेज, एनएएटी (NAAT) टेस्ट, डिफरेंशिएटेड टीबी केयर रेट तथा टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने—में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि इन सभी छह सूचकांकों में जनपद को अधिकतम तीन-तीन अंक प्राप्त हुए, जिसके आधार पर कुल 18 अंक हासिल कर लखनऊ ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ टीबी के प्रत्येक संभावित मरीज तक समय पर जांच, गुणवत्तापूर्ण उपचार और पोषण सहायता पहुंचाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जनपद को शीघ्र टीबी मुक्त बनाया जा सके।

टीबी के लक्षण दिखें तो जांच जरूर कराएं

यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना, भूख न लगना या बलगम में खून आने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो वह बिना देर किए अपने निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी की जांच कराएं। टीबी की जांच और उपचार की सभी सुविधाएं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध हैं। समय पर जांच और पूरा उपचार न केवल मरीज को स्वस्थ बनाता है, बल्कि संक्रमण को दूसरों तक फैलने से रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.