TN

TotaRam News

What's Hot

UP Animal Husbandry Department: पशु चिकित्सकों के लिए Zoonotic Diseases Training Programme शुरू, 09-10 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

Table of Content

जूनोटिक एवं प्राथमिक पशु रोगों पर पशु चिकित्सकों को मिलेगा प्रशिक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों के लिए जूनोटिक (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले) एवं प्राथमिक पशु रोगों पर दिनांक 09 व 10 जुलाई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (Training of Trainers-ToT) कार्यक्रम का होटल गोल्डन ट्यूलिप, लखनऊ में पूर्वाहन 10ः00 बजे से किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण को झपाइगो (Jhpiego) का तकनीकी सहयोग प्राप्त है तथा इसमें प्रदेश भर के वरिष्ठ अधिकारी, विषय विशेषज्ञ और पशु चिकित्सक भाग ले रहे हैं।

पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का उद्घाटन मुकेश कुमार मेश्राम, अपर मुख्य सचिव, पशुपालन विभाग, देवेंद्र कुमार पाण्डेय, विशेष सचिव, पशुपालन विभाग, डॉ. संगीता तिवारी, निदेशक, पशुपालन विभाग, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, निदेशक (प्रशासन एवं विकास) सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा।

रेबीज समेत कई पशु रोगों पर होगा प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी पशु चिकित्सकों की तकनीकी एवं प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ाना है, ताकि वे जूनोटिक एवं प्राथमिक पशु रोगों की शीघ्र पहचान, प्रारंभिक निदान, निगरानी, रिपोर्टिंग, रोकथाम और नियंत्रण में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें। इसके साथ ही, इस कार्यक्रम के माध्यम से मास्टर ट्रेनर्स का एक समूह तैयार किया जाएगा, जो आगे चलकर जिला एवं क्षेत्रीय स्तर पर पशु चिकित्सकों और पैरावेटरिनरी कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। इससे राज्य में रोग निगरानी एवं महामारी की तैयारी को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रेबीज (Rabies), अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI), लेप्टोस्पायरोसिस, जापानी इंसेफेलाइटिस, बोवाइन ट्यूबरकुलोसिस, क्राइमियन-कांगो हेमोरेजिक फीवर (CCHF), एन्थ्रेक्स, स्क्रब टायफस, ग्लैंडर्स, लम्पी स्किन डिजीज, ब्रूसेलोसिस, साल्मोनेलोसिस, डर्माटोफाइटोसिस जैसे महत्वपूर्ण रोगों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

वन हेल्थ मॉडल से बेहतर होगी रोग नियंत्रण व्यवस्था

प्रशिक्षण में रोगों के प्रसार, संक्रमण के तरीके, प्रमुख लक्षण, संदिग्ध एवं पुष्ट मामलों की पहचान, रोकथाम एवं नियंत्रण उपाय, निगरानी एवं रिपोर्टिंग प्रणाली, प्रयोगशाला जांच क्षमता, जैव सुरक्षा (Biosafety) तथा नमूनों के सही संग्रह, पैकेजिंग एवं परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी शामिल किया गया है। यह पहल उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वन हेल्थ दृष्टिकोण के माध्यम से राज्य में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाते हुए जूनोटिक एवं प्राथमिक पशु रोगों से निपटने की तैयारी को और बेहतर बनाया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.