TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी कोटेदारों की 13 सूत्रीय मांगों पर खाद्य रसद मंत्री मनोज पाण्डेय का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

Table of Content

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

लखनऊ। प्रदेश के कोटेदारों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर शासन स्तर पर गंभीरता दिखाई जा रही है। विभिन्न कोटेदार संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री मनोज पाण्डेय से बापू भवन स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगों में कोटेदारों का कमीशन बढ़ाया जाना भी शामिल रहा, जिस पर मंत्री जी ने अधिकारियों के साथ गंभीरता से विचार-विमर्श किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कमीशन वृद्धि के साथ-साथ परिवहन व्यय के शेष भुगतान, सिंगल स्टेज व्यवस्था के शासनादेश का प्रभावी अनुपालन, कोटेदारों को शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग फोरम उपलब्ध कराने, ठेकेदारों द्वारा कम खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने की समस्या का समाधान, खाद्यान्न उतारने वाले वाहनों में कांटा एवं श्रमिक व्यवस्था सुनिश्चित करने, अन्नपूर्णा भवनों में बिजली कनेक्शन, खाद्यान्न दुकानों एवं कोटेदारों का बीमा तथा कोरोना काल के एक माह के लंबित लाभांश के भुगतान सहित अन्य मांगें रखीं।

कोटेदारों की समस्याओं पर जल्द होगी कार्रवाई

मंत्री मनोज पाण्डेय ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल विभागीय अधिकारियों को बुलाकर बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने विशेष सचिव अतुल सिंह, अपर खाद्य आयुक्त कामता प्रसाद, अपर आयुक्त सत्यदेव सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोटेदारों से जुड़ी समस्याओं का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खाद्य रसद मंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है। इसमें कोटेदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी समस्याओं का समाधान कर व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं पारदर्शी बनाया जाएगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महासचिव महेश शुक्ला, ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन के महासचिव अशोक सिंह सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.