TN

TotaRam News

What's Hot

आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90वीं जयंती पर कवियों का सम्मान समारोह आयोजित

Table of Content

काव्य कला साधक ‘विभोर’ की स्मृति में कवियों का हुआ सम्मान

लखनऊ। काव्य कला संगम संस्था के तत्वावधान में आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90 वीं जयंती पर यूपी प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. हरिशंकर मिश्रा थे।

प्रोफेसर हरि शंकर ने कहा कि विभोर जी का कृतित्व का महत्वपूर्ण वैशिष्ट्य है। उन्होंने प्रासंगिक विपुल साहित्य की सर्जना की और लक्षण ग्रंथ भी लिखें वस्तुत: वे आचार्य कवि की कोटि में आने वाले मनीषी हैं उनका व्यक्तित्व और कृतित्व प्रेरक और मार्गदर्शक है। समारोह के अध्यक्ष प्रोफेसर सूर्य प्रसाद दीक्षित ने कहा कि आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ काव्य शास्त्र के ज्ञाता और श्रेष्ठ कवि थे उन्होंने युवा पीढ़ी के कवियों हेतु’ छंद- विधान’, गजल ज्ञान और काव्या लोक जैसे मार्गदर्शन ग्रंथो की रचना की।

‘विभोर वाणी’ का हुआ लोकार्पण

संस्था के अध्यक्ष डॉ गोपाल कृष्ण शर्मा ने समारोह में आए हुए साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा की विभोर जी में कवि और आचार्य का दुर्लभ मणि- कांचन संयोग था। सम्मान समारोह में पत्रिका विभोर ‘वाणी’ का लोकार्पण एवं वरिष्ठ कवियों दयानंद जड़िया ,अशोक कुमार श्रीवास्तव,गौरी शंकर वैश्य, डॉक्टर दिनेश चंद्र अवस्थी ,डॉक्टर शिवमंगल सिंह एवं डॉ प्रेमलता त्रिपाठी को आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। कवियों को अंग वस्त्र और शील्ड देकर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नवीन शुक्ला ‘नवीन’ ने किया। समारोह में विभोर जी के सुपुत्र संस्था के महामंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं मुकेश कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव अखिलेश कुमार श्रीवास्तव एवं विकास कुमार श्रीवास्तव सब परिवार उपस्थित रहे। और कार्यक्रम में बढ-चढ़कर सहयोग किया। सम्मान समारोह में लखनऊ नगर के साहित्यकार और अन्य लब्ध प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Animal Husbandry Department: पशु चिकित्सकों के लिए Zoonotic Diseases Training Programme शुरू, 09-10 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

जूनोटिक एवं प्राथमिक पशु रोगों पर पशु चिकित्सकों को मिलेगा प्रशिक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों के लिए जूनोटिक (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले) एवं प्राथमिक पशु रोगों पर दिनांक 09 व 10 जुलाई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (Training of Trainers-ToT) कार्यक्रम का होटल गोल्डन ट्यूलिप,...

UPTET 2026 Answer Key: यूपी-टीईटी प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

ऐसे करें डाउनलोड और दर्ज करें आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दिनांक 02 व 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में एवं...

यूपी कोटेदारों की 13 सूत्रीय मांगों पर खाद्य रसद मंत्री मनोज पाण्डेय का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम लखनऊ। प्रदेश के कोटेदारों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर शासन स्तर पर गंभीरता दिखाई जा रही है। विभिन्न कोटेदार संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री मनोज पाण्डेय से बापू भवन स्थित कार्यालय कक्ष में...

आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90वीं जयंती पर कवियों का सम्मान समारोह आयोजित

काव्य कला साधक ‘विभोर’ की स्मृति में कवियों का हुआ सम्मान लखनऊ। काव्य कला संगम संस्था के तत्वावधान में आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90 वीं जयंती पर यूपी प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. हरिशंकर मिश्रा थे। प्रोफेसर हरि शंकर ने कहा कि विभोर जी का...

UP में नकली दवाओं पर बड़ा एक्शन, लखनऊ की 25 दवा फर्मों पर छापेमारी

52 संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य में काउंटरफीट और स्पूरियस दवाओं के पूरे नेटवर्क व सप्लाई चेन को जड़ से उखाड़ने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के क्रम में लखनऊ में 06 जुलाई 2026 की रात को मेट्रो स्टेशन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.