TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ का 55वां इंस्टॉलेशन समारोह, कविता अग्रवाल बनीं नई अध्यक्ष

Table of Content

नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार

विवेक कुमार गुप्ता।

लखनऊ। इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ, डिस्ट्रिक्ट 312 द्वारा गोल्फ क्लब, के 55वें इंस्टॉलेशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुपमा ओसवाल ने किया।

समारोह में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी की उपस्थिति रही। उनके साथ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर डॉ. आभा वर्मा, शिखा भार्गव, मधु भार्गव, जोनल हेड स्मृति अग्रवाल एवं रजनी वर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।

55वें इंस्टॉलेशन समारोह में नई टीम का गठन

वर्ष 2025–26 की अध्यक्ष शिखा राज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी द्वारा वर्ष 2026–27 की अध्यक्ष कविता अग्रवाल एवं उनकी नई कार्यकारिणी को कॉलर, पिन एवं चार्टर बुक प्रदान कर विधिवत इंस्टॉल किया गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जागृति जालान, सचिव सीए पल्लवी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीषा चोला, आईएसओ पल्लवी रस्तोगी तथा एडिटर इंदु अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया।

समारोह के दौरान क्लब की न्यूज़ बुलेटिन का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्या प्रमिला भार्गव एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी का सम्मान किया गया तथा नए सदस्यों का इंडक्शन भी सम्पन्न हुआ।

इनरव्हील क्लब ने किए कई सेवा प्रोजेक्ट्स

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में इनरव्हील की सेवा, मित्रता एवं समर्पण की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के वंचित वर्गों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया तथा नई टीम को शुभकामनाएँ दीं। अपने अध्यक्षीय संबोधन में कविता अग्रवाल ने अपनी नई कार्यकारिणी का परिचय कराया तथा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए पूरे वर्ष सेवा कार्यों को समर्पित भाव से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्लब द्वारा अनेक सेवा प्रोजेक्ट्स सम्पन्न किए गए। इनमें मानवी की शिक्षा हेतु सहयोग, उनकी माता को सिलाई किट, दो ऑक्सीजन सिलेंडर एवं एक एक्वागार्ड (स्मृति अग्रवाल के सहयोग से), एक स्ट्रेचर, दो इंडक्शन चूल्हे, 100 सेनेटरी नैपकिन, 101 हाइजीन किट, लेक्टोजन एवं सेरेलेक, लीलावती बाल गृह में नाइटी वितरण, रनिंग स्कूल प्रोजेक्ट के अंतर्गत खिलौने एवं विद्यालय फर्नीचर, चेतना प्रोजेक्ट, फिट गर्ल्स प्रोजेक्ट, बालिकाओं के लिए क्रिकेट स्पोर्ट्स किट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, मिट्टी के गमले तथा अन्य ईको-फ्रेंडली उत्पादों का वितरण प्रमुख रूप से किया गया। अंत में जागृति जालान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.