TN

TotaRam News

What's Hot

बाराबंकी के 356 साल पुराने कोटवा धाम का होगा पर्यटन विकास, ₹202.51 लाख से विकसित होगा जगजीवन दास मंदिर

Table of Content

श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) में नए पर्यटन केंद्र विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद के कोटवा धाम स्थित जगजीवनदास मंदिर को नया पर्यटन स्वरूप देने की योजना है। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास परियोजना के तहत 202.51 लाख रुपए की लागत से यहां पर्यटन विकास कार्य कराए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य सतनाम पंथ से जुड़े आस्था स्थल को विशिष्ट पहचान दिलाते हुए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘समर्थ साहेब बाबा जगजीवन दास जी ने सतनाम पंथ की स्थापना की थी। यह पंथ सत्य की उपासना, मानवीय समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। इसकी मूल भावना आडंबरों और भेदभाव से परे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार सभी धर्मों, पंथों और समुदायों की आस्था का सम्मान करते हुए धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास करा रही है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर तहसील स्थित कोटवा धाम में जगजीवन दास मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 150 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।’ 

पर्यटन विकास के अंतर्गत होंगे व्यापक कार्य

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास परियोजना के तहत श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके अंतर्गत 60.51 लाख रुपए की लागत से यात्री निवास, 13.07 लाख रुपये से शौचालय ब्लॉक तथा 36.13 लाख रुपए से चेंजिंग रूम (वस्त्र परिवर्तन कक्ष) का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त भव्य प्रवेश द्वार, म्यूरल वॉल, सजावटी स्तंभ, पेयजल व्यवस्था, मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं का विस्तार, डेकोरेटेड फ्री-स्टैंडिंग वॉल तथा पेवर ब्लॉक निर्माण जैसे कार्य भी किए जाएंगे।

प्रदेश के प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में शामिल कोटवा धाम 

बाराबंकी जनपद की सिरौलीगौसपुर तहसील स्थित कोटवा धाम में बाबा जगजीवन दास जी का लगभग 356 वर्ष पुराना मंदिर एवं समाधि स्थल स्थित है। यह सतनाम पंथ की प्रमुख तपोस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

जन्मोत्सव पर उमड़ती है प्रदेशभर से श्रद्धालुओं की आस्था 

माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी को समर्थ साहेब बाबा जगजीवन दास जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर सहित प्रदेश के अनेक जनपदों तथा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोटवा धाम पहुंचते हैं।

हर धर्म, पंथ, समुदाय से जुड़ी आस्था का सम्मान- मंत्री 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन का अग्रणी केंद्र बनकर उभर रहा है। पर्यटन नीति को ध्यान में रखते हुए राज्य राजधानी क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक एवं पर्यटन महत्व वाले स्थलों का विकास किया जा रहा है। वर्ष 2025 में बाराबंकी में 57.34 लाख से अधिक पर्यटकों का आगमन जनपद की बढ़ती पर्यटन संभावनाओं का प्रमाण है। सतनामी संप्रदाय के प्रमुख स्थल कोटवा धाम के पर्यटन विकास से श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे  प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.