TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU CNE Program 2026: Safe Care Safe Caregiver थीम पर CNE कार्यक्रम

Table of Content

नर्सिंग सुरक्षा के आधुनिक तरीकों पर चर्चा

लखनऊ। The Life Saver Nursing Club के तत्वावधान में 23 मई को एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक कंटीन्यूअस नर्सिंग एजुकेशन (CNE) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “Safe Care, Safe Caregiver: Nursing Strategies in Biomedical Hazard Control” रही, जिसमें बायो मेडिकल हैजार्ड नियंत्रण, संक्रमण से बचाव तथा सुरक्षित नर्सिंग सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली, संक्रमण नियंत्रण तथा बायो मेडिकल जोखिमों के प्रभावी प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं तभी सुनिश्चित की जा सकती हैं जब मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को भी समान प्राथमिकता दी जाए।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार, प्रोफेसर के.के. सिंह (अध्यक्ष, KGMU Teachers Association), श्वेता पांडे (DMS), The Life Saver Nursing Club की अध्यक्ष सुतापा बनर्जी, उपाध्यक्ष शिवानी बेंजामिन, सचिव नवनीत अनिल दुबे, कोषाध्यक्ष सुंदरम यादव सहित मर्सी मैसी, रेनुका, अमित शर्मा, ललित लोहार एवं क्लब के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीएनई कार्यक्रम में अशोक कुमार (महामंत्री, RNS UP), गीतांशु वर्मा (कोषाध्यक्ष, RNS UP), सीमा शुक्ला (सचिव), धर्मेश कुमार (अध्यक्ष, कर्मचारी महासंघ SGPGI), अमित शर्मा (अध्यक्ष, RML नर्सेज संघ), धर्मेंद्र सोनी (जॉइंट सेक्रेटरी, RML नर्सेज संघ), प्रदीप गंगवार (संरक्षक, KNA), यज्ञनंदिनी सिंह (अध्यक्ष, KNA) तथा सत्येंद्र कुमार (अध्यक्ष, RNS KGMU शाखा) सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए नर्सिंग क्षेत्र में सुरक्षा मानकों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। साथ ही बायो मेडिकल हैजार्ड्स से बचाव हेतु आधुनिक नर्सिंग रणनीतियों एवं आवश्यक सावधानियों पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.