TN

TotaRam News

What's Hot

ललितपुर के देवगढ़ दशावतार मंदिर में बनेगा भव्य प्रवेश द्वार

Table of Content

योगी सरकार ने मंजूर किए 2.80 करोड़

लखनऊ/ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बुंदेलखंड को पर्यटन सुविधाओं से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जनपद ललितपुर के ऐतिहासिक देवगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध दशावतार मंदिर के समीप पर्यटकों की सुविधा हेतु अत्याधुनिक वे-साइड ऐमिनिटी विकसित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 2.80 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर की गई है। परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए 1.75 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। इस पहल से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा बुंदेलखंड के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘गुप्तकालीन स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाने वाला भगवान विष्णु को समर्पित दशावतार मंदिर उत्तर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में शामिल है। अपनी ऐतिहासिक भव्यता, दुर्लभ शिल्पकला और धार्मिक महत्व के कारण यह देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। झांसी के निकट स्थित होने से यह स्थल बुंदेलखंड पर्यटन परिपथ को भी विशिष्ट पहचान देता है। ललितपुर में वर्ष 2025 में 60.74 लाख पर्यटकों का आगमन प्रदेश के पर्यटन परिदृश्य को दर्शाता है।’

विकास कार्यों से बदलेगा स्वरूप 

ललितपुर स्थित ऐतिहासिक दशावतार मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मंदिर परिसर के निकट आधुनिक वे-साइड ऐमिनिटी विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (यूपीएवीपी) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। परियोजना के तहत भव्य प्रवेश द्वार निर्माण, मिट्टी एवं कंक्रीट कार्य, आरसीसी और चिनाई कार्य के साथ स्टील संरचना, आकर्षक फर्श निर्माण और क्लैडिंग कार्य कराए जाएंगे। इस विकास कार्य से मंदिर क्षेत्र की सुंदरता और पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। 

दशावतार मंदिर का इतिहास 

देवगढ़ स्थित दशावतार मंदिर को उत्तर प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत का अद्भुत प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर उत्तरी भारत का सबसे प्राचीन ज्ञात मंदिर माना जाता है, जिसका निर्माण गुप्तकाल में हुआ था। इसकी दीवारों और शिल्पकला में अंकित भगवान विष्णु के दशावतार, गंगा-यमुना देवियों की आकर्षक नक्काशी तथा वैष्णव पौराणिक कथाओं के दुर्लभ चित्रण भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत करते हैं। मंदिर में भगवान विष्णु की नर-नारायण तपस्या मुद्रा तथा शेषनाग पर शयन करती प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित करीब 1500 वर्ष पुराना दशावतार मंदिर स्थापत्य कला का बेजोड़ उदाहरण है

स्थापत्य कला का बेजोड़ उदाहरण 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित करीब 1500 वर्ष पुराना दशावतार मंदिर स्थापत्य कला का बेजोड़ उदाहरण है। मंदिर निर्माण में बड़े और चिकने पत्थरों का प्रयोग किया गया है। पंचायतन शैली में निर्मित मंदिर के गर्भगृह से मुख्य द्वार तक सुंदर नक्काशी देखने को मिलती है। जगह-जगह दीवारों पर सुंदर नक्काशी से भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्तियां बनी हैं। उनके पास ही भगवान शिव, पार्वती, इंद्र, कार्तिकेय, गणेश, ब्रह्मा और अन्य देवी-देवताओं की भी मूर्तियां हैं। इनके अलावा मंदिर के दरवाजे पर गंगा और यमुना (नदियों) देवियों की मूर्तियां बनी हुई हैं।

देवगढ़ में ‘विकास भी, विरासत भी’ की झलक- मंत्री

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘प्रदेश सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के साथ सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सतत कार्य कर रही है। देवगढ़ स्थित दशावतार मंदिर के समीप विकसित की जा रही वे-साइड ऐमिनिटी परियोजना इसी दूरदर्शी सोच का जीवंत उदाहरण है, जो विरासत संरक्षण के साथ पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.