TN

TotaRam News

What's Hot

काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर इतिहास होगा जीवंत, सीएम योगी देंगे वीर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि

Table of Content

शहीदों के सम्मान से लेकर इतिहास के मंचन तक, काकोरी दिवस पर होंगे कई विशेष आयोजन

लखनऊ। काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को राजधानी लखनऊ स्थित काकोरी शहीद स्मारक में वीर क्रांतिकारियों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में होने वाले इस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ने के उद्देश्य से कई प्रेरक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि, समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शहीद स्मारक पहुंचकर काकोरी के अमर सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों के साथ सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा लखनऊ जनपद के स्कूलों में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रदर्शनी और नाट्य मंचन से जीवंत होगा इतिहास

कार्यक्रम में राजकीय अभिलेखागार और उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की ओर से स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित विशेष अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में क्रांतिकारियों के साहसिक संघर्ष और ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाया जाएगा। वहीं भारतेन्दु नाट्य अकादमी के रंगमंडल द्वारा ‘शताब्दी : काकोरी एक्शन’ पर आधारित विशेष नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से उस ऐतिहासिक घटना को मंच पर जीवंत किया जाएगा।

‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान से जुड़ेगा समारोह

कार्यक्रम के दौरान ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत शहीद स्मृति वाटिका में वृक्षारोपण भी किया जाएगा। यह आयोजन स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि,9 अगस्त 1925 को लखनऊ के निकट काकोरी स्टेशन के पास हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) के क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार के खजाने को अपने कब्जे में लेकर स्वतंत्रता आंदोलन के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने का साहसिक अभियान चलाया था। इस ऐतिहासिक कार्रवाई का नेतृत्व रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खान, राजेन्द्र लाहिड़ी, चंद्रशेखर आजाद, केशव चक्रवर्ती, मुकुन्दी लाल और बनवारी लाल सहित कई क्रांतिकारियों ने किया। घटना के बाद अंग्रेजी हुकूमत ने कठोर दमन अभियान चलाया और रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खान, रोशन सिंह तथा राजेन्द्र लाहिड़ी को फांसी दे दी गई। काकोरी ट्रेन एक्शन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान, साहस और राष्ट्रभक्ति का ऐसा अमर अध्याय है, जो आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.