/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया उत्तर प्रदेश विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण

Table of Content

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से किया संवाद

लखनऊ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी), अतरौली (अलीगढ़) की छात्राओं के लिए बुधवार का दिन अविस्मरणीय रहा। शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचीं छात्राओं ने लोकतंत्र के इस मंदिर का भ्रमण कर न केवल इसकी गरिमा को निकट से महसूस किया, बल्कि यह भी जाना कि प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था किस प्रकार संचालित होती है। इस दौरान उन्होंने समझा कि जनहित से जुड़े विषयों पर विधानसभा में किस प्रकार चर्चा होती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विधानसभा भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया तथा इसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्हें सदन की कार्यवाही, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और विधायी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। छात्राओं ने उत्सुकतापूर्वक अनेक प्रश्न पूछे और उनकी जिज्ञासाओं का संतोषजनक समाधान किया गया, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति उनकी समझ और अधिक समृद्ध हुई।

विधानसभा भ्रमण से छात्राओं में बढ़ी लोकतांत्रिक समझ: संदीप सिंह

इस अवसर पर छात्राओं ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से भी भेंट की। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का प्रेरक संदेश भी दिया।

भ्रमण के दौरान अतरौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ यादगार पल साझा किए। उन्होंने छात्राओं को पूरे मनोयोग से अध्ययन करने और जीवन में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके साथ स्मृति स्वरूप फोटो भी खिंचवाए।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के माध्यम से ग्रामीण पृष्ठभूमि की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेटियां देश का उज्ज्वल भविष्य हैं और इस प्रकार के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक भ्रमण से बालिकाओं में सुशासन, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक प्रणाली के प्रति व्यावहारिक समझ विकसित होती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.