TN

TotaRam News

What's Hot

आईआईएम लखनऊ में अफसरों को दी जा रही है ‘बिज़नेस ट्रेनिंग’

Table of Content

  • जिलास्तरीय निवेश प्रोत्साहन को गति देने हेतु इन्वेस्ट यूपी ने आईआईएम लखनऊ में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया
  • आईआईएम लखनऊ में उद्योग अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, ज़िला स्तर पर निवेश प्रोत्साहन को मिलेगी नई रफ़्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिलास्तरीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इन्वेस्ट यूपी ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) लखनऊ में पाँच दिवसीय ‘क्षमता-विकास कार्यशाला’ (Capacity-Building Workshop) का आयोजन किया है। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का शुभारंभ आज हुआ, जिसमें प्रदेश भर के जिला उद्योग केंद्रों (DIC) के उद्योग उपायुक्तों, संयुक्त आयुक्तों, क्षेत्रीय प्रबंधकों और औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस पहल का मुख्य लक्ष्य क्षेत्रीय एवं जिला स्तर पर निवेश प्रोत्साहन तंत्र को अधिक प्रभावी और परिणाम-केंद्रित बनाना है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों के नेतृत्व और कार्यक्षमता को बढ़ाना है। इसके ज़रिए उन्हें लीडरशिप, रणनीतिक सोच और संसाधनों के सही इस्तेमाल का हुनर सिखाया जाएगा, ताकि ज़िलों में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और बेहतर बनाकर निवेशकों को हर संभव मदद दी जा सके।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास), आलोक कुमार ने कहा कि राज्य के विकास में ज़िला स्तरीय नेतृत्व की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से आधुनिक प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अपनाने और निवेशकों को बिना किसी बाधा के सहयोग देने पर ज़ोर दिया। उन्होंने पुरानी कार्यशैली को छोड़कर निरंतर सीखने और नई ज़रूरतों के अनुसार खुद को ढालने की आवश्यकता बताई।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: इस कार्यक्रम में अधिकारियों को परिवर्तनकारी नेतृत्व, रणनीतिक सोच, वित्तीय साक्षरता और संवाद कौशल जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। विशेष रूप से, प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी नई तकनीकों के इस्तेमाल पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर इन्वेस्ट यूपी की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा शर्मा, आईएम लखनऊ के डीन प्रो. संजय सिंह और प्रोग्राम निदेशक प्रो. क्षितिज अवस्थी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 मई 2026 तक तीन बैचों में चलेगा, जिसमें कुल 122 अधिकारी हिस्सा लेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाल दिवस पर इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में विज्ञान और खगोल विज्ञान से रूबरू हुए 3500 विद्यार्थी

दूरबीन से किया सूर्य का प्रत्यक्ष अवलोकन लखनऊ। बाल दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ में विद्यार्थियों के लिए विशेष वैज्ञानिक, शैक्षिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 14 विद्यालयों के लगभग 3500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विज्ञान एवं खगोल...

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में न रहे कोई कमी : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

छठ घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को छठ महापर्व के दृष्टिगत महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ लखनऊ के झूलेलाल घाट एवं मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा...

‘भारत पर्व’ में उत्तर प्रदेश की धूम, 6 जिलों के ओडीओपी उत्पादों और लोककलाओं ने बटोरी सराहना

मयूर-राई नृत्य और अवधी-बुंदेली व्यंजनों ने मोहा मन लखनऊ/एकता नगर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व-2026 में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला, क्षेत्रीय खानपान और लोकनृत्यों के जरिए देशभर के लोगों का ध्यान खींच रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में 1 से 15...

आईएनएस सह्याद्रि ने मालाबार 2026 के बाद योकोसुका की यात्रा संपन्न की

भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने लिया संयुक्त अभ्यास में हिस्सा डेस्क। भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस सह्याद्रि मालाबार अभ्यास 2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद 12 नवंबर 2026 को जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे से रवाना हुआ। इस अभ्यास में भारत, जापान,...

दूरसंचार विभाग ने आयोजित किया पहला अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन-2026

नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुआ सम्मेलन नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा 13 नवंबर को नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राजभाषा के रूप में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को सरकारी कामकाज एवं शासन-प्रशासन में बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा संबंधी प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन, 2026...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.