/ Jul 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

ईको पार्क पूर्वांचल की नई पहचान बनेगा -जयवीर सिंह

Table of Content

  • जनपद गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में 4.84 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित किए जा रहे ईको पार्क से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के साथ अब इको-टूरिज्म को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में इको पार्क विकसित किया जा रहा है। करीब 4.84 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपए जारी भी कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार की योजना गोरखपुर को पूर्वांचल के बड़े पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने की है।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्ग स्थल में प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर पूर्वांचल का एक अहम केंद्र है, जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिले के कुसम्ही जंगल में अत्याधुनिक इको पार्क विकसित किया जा रहा है।
गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में विकसित हो रहे आधुनिक इको पार्क में पर्यटक सुविधाओं को भव्यता के साथ तैयार किया जाएगा। 15.58 लाख रुपए की लागत से आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। वहीं, 28.45 लाख रुपए से आधुनिक इंटरप्रिटेशन सेंटर विकसित होगा। एक करोड़ रुपए से अधिक की लागत से स्विस कॉटेज भी तैयार किए जाएंगे। पर्यटन प्रकृति के समीप रहकर आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में कई रमणीय स्थल है। ईको पार्क के स्थापित होने से पर्यटक हरियाली, के साथ शांत वन में पर्यटन का बेहतरीन अनुभव कर सकेंगे।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसके अलावा 32.77 लाख रुपए से कैफेटेरिया का उन्नयन किया जाएगा। वहीं, 30.88 लाख रुपए की लागत से ट्री हाउस और टेंट कैंपिंग जैसी रोमांचक सुविधाएं भी जोड़ी जा रही हैं। इसके साथ ही 41.86 लाख रुपए की लागत से आधुनिक योग केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है, जहां पर्यटक शांत वातावरण में योग और ध्यान का लाभ उठा सकेंगे। इसी प्रकार, बायो टॉयलेट ब्लॉक, सुरक्षा फेंसिंग, सेप्टिक व्यवस्था, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए सोलर सबमर्सिबल, पार्किंग और बेंच आदि सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। गोरखपुर से कुशीनगर जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाला कुसम्ही जंगल पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसकी दूरी गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर है। इसी मार्ग पर गोरखपुर एयरपोर्ट और भगवान बुद्ध से जुड़े स्थल हैं। वहीं, शहर का प्रसिद्ध रामगढ़ ताल भी महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि उ०प्र० इको टूरिज्म बोर्ड गठन के बाद से पर्यटन विभाग की दृष्टि प्रदेश में फैले जंगल, नदियों और झीलों पर है। जिसके तहत इन प्राकृतिक स्थलों को संरक्षित रखते हुए उन्हें पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यटकों को नए और आकर्षक डेस्टिनेशन उपलब्ध कराना है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाना है। विभाग द्वारा विभिन्न जनपदों में इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट्स को चिन्हित कर वहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि प्रदेश पर्यटन के नक्शे पर और मजबूती से उभर सके। पर्यटक दोनों स्थलों को भ्रमण कर सकेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंगल पांडे जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी वीरता हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी

PM मोदी ने मंगल पांडे जयंती पर किया नमन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने...

वाराणसी: नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने शुरू किया 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा

एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा देश का मॉडल: ए. के. शर्मा वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने रविवार को वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता, जनसंपर्क, जनसमस्याओं...

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा...

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.