/ Jul 20, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

खाद्य प्रसंस्करण नीति-2023 से निवेश व रोजगार में तेजी, प्रदेश बन रहा प्रोसेसिंग हब

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन मे प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा मे सार्थक कदम उठाये गये हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए ऋण स्वीकृति एवं वितरण में देश में अग्रणी स्थान पर है। यह उपलब्धि प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं लाभार्थी केंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम है।उप मुख्यमन्त्री के निर्देशो के क्रम मे योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को और गति देने, लाभार्थियों तक अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने तथा सूक्ष्म उद्यमियों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के उपायों पर विचार किया जा रहा है
इससे दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्यमियों को सीधे लाभ मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश, नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित कर प्रदेश को एक प्रमुख प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बी एल मीणा ने बताया कि बहुआयामी एवं निवेशकोन्मुख उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण नीति- 2023 अंतर्गत प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के साथ-साथ विदेश में पढ़े नवयुवकों द्वारा निवेशक प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना में तत्पर है।खाद्य प्रसंस्करण के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश अग्रसर हो रहा है एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।योजनानातार्गत प्रदेश में 114 खाद्य प्रसंस्करण इकाईया पूर्ण रूपेण क्रियाशील हो गयी है।प्रत्येक माह लगभग 10 इकाईयों के क्रियाशील होने की सम्भावना है।114 इकाइयो को कुल अनुदान रु० 183.37 करोड़ हस्तांतरित
किया गया। सभी इकाइयो की सथापना से लगभग रु० 400 करोड़ का निवेश हुआ है यानी, प्रति इकाई औसत लागत रु० 3.5 करोड़ है। वर्ष 2023-24 में 36 इकाईयों को धनराशि रू0 45.19 करोड़, वर्ष 2024-25 में 96 इकाईयों को धनराशि रू. 76.23 करोड़ एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 262 इकाईयों को धनराशि रू. 196.99 करोड़ की धनराशि वितरित की गयी।
उत्तर प्रदेश मे वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्त तक में उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण नीति- 2023 अंतर्गत कुल 114 खाद्य प्रसंस्करण इकाईया पूर्ण रूप से क्रियाशील हो गयीं तथा उनके द्वारा उत्पादन किया जा रहा है, इससे जहाँ प्रदेश में आर्थिक निवेश की सम्भावना को बल मिला है वहीँ नवयुवकों/नवयुवतियों को रोजगार सृजन में वृद्धि हो रही है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 के तहत 500 से अधिक इकाइयो को लेटर आफ कम्फर्ट जारी किये गये और लगभग 300 इकाइयां प्रारम्भ हुयी है।
बताया गया कि 114 कुल इकाईयों में 29 खाद्य प्रसंस्करण की क्रियाशील इकाईयों मे सोलर प्लांट की स्थापना की गयी,जिसके कारण विद्युत भार में कमी आने से इकाई लाभान्वित हुयी। इसमे टेक होम राशन की 26 सीरियल्स ग्रेन प्रसंकरण की 15, नमकीन, चिप्स, स्नैक्स प्रसंस्करण / उत्पादन की 11. फ्रोजेन फ्रूट्स एवं वेजिटेबल प्रसंस्करण की 10, पशु/मुर्गी/मछली चारे के उत्पादन की 9, बेकरी एवं बिस्कुट उत्पादन की 4, आयल उत्पादन की 4, राइस ब्रान ऑयल की 4, जूस / बेवरेजेज की 4, मसाले उत्पादन की 4, गुड से अन्य सामग्री उत्पादन की 3, पास्ता मैकरोनी और नूडल्स उत्पादन की 3, काजू प्रसंस्करण की 2, डेयरी प्रोसेसिंग की 2, ग्लूकोज, माल्टोडेक्सट्ररन और स्टार्च उत्पादन की 2, मशरूम कैनिंग की 2, आलू पावडर/ फ्लेक्स उत्पादन की 2, सोया बड़ी उत्पादन की 2 तथा अवाला प्रसंस्करण, डीहाईटेड वेजिटेबल, सौस एवं कैचअप, सौंफ ग्रेडिंग एवं ट्रांसपोर्ट सब्सिडी,सोन पापड़ी, व बेकरी विस्तार की 1-1 इकाईयां क्रियाशील हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.