TN

TotaRam News

What's Hot

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता के रेड रोड पर करेंगे योग सत्र का नेतृत्व

Table of Content

पीएम मोदी करेंगे कॉमन योगा प्रोटोकॉल का नेतृत्व

Totaram.news. भारत 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह राष्ट्रीय कार्यक्रम 21 जून को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के अभ्यास में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे जो स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक वैश्विक पहल के रूप में योग को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

रेड रोड पर योग का राष्ट्रीय कार्यक्रम सुबह 5:00 बजे शुरू होगा जिसमें हजारों योग प्रेमी भाग लेंगे और लाखों नागरिक भारत और विदेश से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। यह आयोजन स्वास्थ्य, सद्भाव और सामूहिक कल्याण को बढ़ावा देने वाली वैश्विक पहल के रूप में योग की बढ़ती भूमिका को और मजबूत करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का विषय, “स्वस्थ वृद्धावस्‍था के लिए योग”, स्वस्थ , सक्रिय और गरिमापूर्ण वृद्धावस्था के लिए योग को आजीवन अभ्यास के रूप में अपनाने के महत्व का उल्‍लेख करता है। यह विषय योग के योगदान को एक निवारक स्वास्थ्य देखभाल पद्धति के रूप में व्‍यक्‍त करता है जो शारीरिक शक्ति, मानसिक लचीलापन और भावनात्मक संतुलन को बढ़ाता है।

योग दिवस 2026: 6 लाख पंजीकरण, 2500 वैश्विक स्थलों पर योग उत्सव

मुख्य समारोहों से पहले, आयुष मंत्रालय के योग संगम पोर्टल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है जिसमें संगठनों का पंजीकरण छह लाख का आंकड़ा पार कर गया है और लगातार बढ़ रहा है। इस जोरदार प्रतिक्रिया से योग को एक वास्तविक जन मुहिम बनाने के प्रति संस्थानों, समुदायों और नागरिकों का उत्साह झलकता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में वैश्विक भागीदारी उल्लेखनीय रूप से जारी है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के समन्वित प्रयासों के माध्यम से विदेशों में स्थित 210 से अधिक भारतीय मिशन विश्व भर में लगभग 2,500 स्थानों पर योग समारोहों का आयोजन कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि भारत के प्राचीन ज्ञान में निहित योग, समग्र कल्याण के लिए एक वैश्विक मुहिम के रूप में उभरा है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को सांस्कृतिक आयाम प्रदान करते हुए संस्कृति मंत्रालय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहयोग से देश भर के 100 प्रतिष्ठित स्थलों पर विशेष योग समारोहों का आयोजन कर रहा है जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और योग परंपराओं को आपस में जोड़ते हैं। इस पहल के अंतर्गत, नई दिल्ली में लाल किला, उत्तराखंड में हरिद्वार, ओडिशा में कोणार्क, कर्नाटक में हम्पी, तमिलनाडु में महाबलीपुरम, महाराष्ट्र में मुंबई, बिहार में नालंदा, गुजरात में अहमदाबाद, उत्तर प्रदेश में सारनाथ, लद्दाख में लेह, तेलंगाना में हैदराबाद और असम में सिलचर सहित 12 प्रमुख स्थानों पर बड़े समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य भारत की सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करना और योग को देश की सांस्कृतिक पहचान के अभिन्न अंग के रूप में उजागर करना है।

योग दिवस 2026: देश-विदेश में उत्सव, पीएम मोदी के साथ जुड़ेंगे नागरिक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में नागरिकों को वर्चुअल रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि वे सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ जुड़ें, अपने योग के क्षणों को कैद करें और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करें जिससे भारत के सामूहिक योग उत्सव को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जा सके।

आयुष मंत्रालय ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को 21 जून सुबह 5:00 बजे से कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। प्रतिभागी कार्यक्रम स्थल पर आयुष आहार का अनुभव भी करेंगे, जो समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के संदेश को बढ़ावा देता है। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन “स्वस्थ वृद्धावस्‍था के लिए योग” के संदेश को मजबूत करने और दुनिया भर के नागरिकों को योग को जीवन शैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.