TN

TotaRam News

What's Hot

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त: केशव प्रसाद मौर्य ने 15 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

Table of Content

उपमुख्यमंत्री ने किसानों के साथ संवाद करते हुए सुनी उनकी समस्यायें

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा हुबली, पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त ऑनलाइन पी.एफ.एम.एस. माध्यम से जारी करने के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में देखा व सुना गया।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 वी0के0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, महानगर अध्यक्ष भाजपा संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान तथा महामंत्रियों के साथ जनपद के सम्मानित कृषकों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के द्वारा योजना का लाभ प्राप्त करने वाले 15 प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के साथ संवाद भी किया तथा उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कृषि से सम्बंधित योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के महत्त्व तथा इसकी उपयोगिता की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा जो पात्र किसान अभी भी योजना के लाभ से वंचित है, उन्हें चिन्हित कर योजना से लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों से किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाने, दुग्ध विकास की योजनाओं से जुड़ने तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड अवश्य बनवाये जाने तथा मृदा परीक्षण प्रमाणपत्र के अनुसार ही फसलों का चयन किए जाने की लोगो से अपील की। उन्होंने फसलों की क्षति होने पर फसल बीमा योजना से फसल क्षतिपूर्ति कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि किसान भाई रासायनिक खादों के अंधाधुंध उपयोग के स्थान पर जैविक कृषि को अपनाएं और उसे बढ़ावा दें तथा रासायनिक खादों, कीटनाशकों का उपयोग कम से कम करें, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहे और फसल की उत्पादकता भी अच्छी हो।

उपमुख्यमंत्री ने कृषकों से संवाद करते हुए कहा कि गंगा जी के कछार में प्रतिवर्ष बाढ़ के कारण मिट्टी नवीन व उपजाऊ हो जाती है, जिसमें किसी भी प्रकार की रासायनिक खाद की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए इस क्षेत्र में हो रही खेती में किसी प्रकार की रासायनिक खाद का उपयोग न करें तथा उप निदेशक कृषि को कृषि से इस कछार क्षेत्र में हो रही खेती को प्राकृतिक खेती के रूप में वर्गीकृत करने के लिए कहा है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ के पश्चात कछार क्षेत्र में जमीन कब्जा करने वाले सक्रिय भूमाफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने उप निदेशक कृषि से किसानों को जागरूक करते हुए विद्युत से संचालित नलकूपों को पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पम्प के रूप में परिवर्तित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने उपस्थित लोगो से पीएम सूर्यघर योजना के तहत कनेक्शन कराकर योजना का लाभ उठाने के लिए कहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

योग: भारतीय दर्शन का प्राचीन विज्ञान और आत्मबोध का मार्ग

ऋग्वेद, उपनिषद, गीता और पतंजलि योगसूत्र के संदर्भों के साथ योग को अस्तित्व, चेतना और एकाग्रता के विज्ञान के रूप में प्रस्तुत करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। योग अस्तित्व से शक्ति अर्जित करने का विज्ञान है। इसके बीज सूत्र ऋग्वेद में है। उपनिषदों में है। गीता में विस्तृत हैं।...

उत्तर प्रदेश Blue DotsAI पहल: स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी

18 मंडलों में शुरू होगा डिजिटल रोजगार प्लेटफॉर्म मुजफ्फरनगर / लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थानीय रोजगार, कौशल विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में ‘Blue DotsAI’ पहल का शुभारंभ मुजफ्फरनगर से किया। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल...

Veterinary Vaccine Testing India: सरकार ने CCS-एनआईएएच बागपत में Central Drugs Laboratory का विस्तार किया

भारत सरकार ने पशु टीका परीक्षण ढांचे को किया मजबूत totaram.news. भारत सरकार ने देश में पशु चिकित्सा जैविक उत्पादों (वेटरनरी बायोलॉजिकल्स) के परीक्षण ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधनों को अधिसूचित किया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित चौधरी चरण सिंह–राष्ट्रीय...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता के रेड रोड पर करेंगे योग सत्र का नेतृत्व

पीएम मोदी करेंगे कॉमन योगा प्रोटोकॉल का नेतृत्व Totaram.news. भारत 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह राष्ट्रीय कार्यक्रम 21 जून को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के अभ्यास में राष्ट्र का नेतृत्व...

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त: केशव प्रसाद मौर्य ने 15 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

उपमुख्यमंत्री ने किसानों के साथ संवाद करते हुए सुनी उनकी समस्यायें लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा हुबली, पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त ऑनलाइन पी.एफ.एम.एस. माध्यम से जारी करने के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार प्रयागराज में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.