TN

TotaRam News

What's Hot

UP Animal Husbandry Department में ऊर्जा बचत अभियान, अधिकारियों को नए निर्देश

Table of Content

स्वहित से बढ़कर है राष्ट्रहित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि स्वहित से बढ़कर है राष्ट्रहित। इसलिए आर्थिक अनुशासन एवं ऊर्जा बचत के दृष्टिगत अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य करें और एक उत्कृष्ट उदाहरण लोगों के बीच प्रस्तुत करें। उन्होंने विभागीय कार्यों में समय, संसाधनों एवं ऊर्जा के बेहतर प्रबंधन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मंत्री ने कहा है कि पशुपालन और दुग्ध विकास विभाग में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले दुग्ध महोत्सव, विभिन्न समीक्षात्मक बैठकों तथा अन्य विभागीय गतिविधियों में अनावश्यक यात्राओं को कम किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता देते हुए विभागीय समन्वय को मजबूत करें।
धर्मपाल सिंह ने निर्देश दिए कि विभागीय बैठकों का अधिकाधिक आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाए। आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ कार्य प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
पशुधन मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत को ध्यान में रखते हुए विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक होगी, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देगी। मंत्री ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कराना सुनिश्चित करें।
मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के दृष्टिगत विभिन्न राष्ट्रहितकारी विषयों पर सहयोग की अपील की है और हम सबको इस समय एकजुट होकर देशहित में अपना योगदान देना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक उत्तरदायी, आधुनिक एवं जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विभागीय स्तर पर भी इसी भावना के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.