TN

TotaRam News

What's Hot

UP Free Tool Kit Scheme 2026: Popcorn Machine पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Table of Content

Khadi Gramodyog Board की योजना से मिलेगा रोजगार

लखनऊ। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित निःशुल्क टूल किट्स वितरण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़े वर्ग के पॉपकॉर्न बनाने वाले भुर्जी समाज के ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों तथा इस कार्य में रुचि रखने वाले अन्य परंपरागत कारीगरों को आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन निःशुल्क प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, लखनऊ ए०के० गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद लखनऊ में पॉपकॉर्न उत्पादन एवं विक्रय का कार्य करने वाले इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है।
उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपना फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ विभागीय वेबसाइट upkvib.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन की हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय, 8 कैण्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में 30 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करानी होगी। अधिकारी ने अपील की है कि पात्र लाभार्थी समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UPITS 2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ थीम ने खींचा दर्शकों का ध्यान

UPSDM पवेलियन में हुनर से रूबरू हुए दर्शक, खुद हाथ आजमाकर सीखे कौशल ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। ‘आओ...

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.