TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ की छतर मंजिल को विश्वस्तरीय हेरिटेज हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

Table of Content

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की बड़ी पहल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक छतर मंजिल को विश्वस्तरीय हेरिटेज हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने शुक्रवार को छतर मंजिल स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विकास एवं संरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और एक्सस्पर्ट के साथ परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की।

अवध की विरासत को संजोएगा छतर मंजिल पुनर्विकास प्रोजेक्ट

इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत छतर मंजिल की मूल वास्तुकला, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण रखते हुए अनुकूली पुनः उपयोग (एडेप्टिव रीयूज) के माध्यम से इसे विश्व स्तरीय हेरिटेज हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। यह लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान प्रदान करेगा।

प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य धरोहर संरक्षण और आधुनिक आतिथ्य सुविधाओं के बीच संतुलन स्थापित करते हुए ऐसा पर्यटन केंद्र विकसित करना है, जो अवध के इतिहास, स्थापत्य कला, पारंपरिक व्यंजनों, संगीत और सांस्कृतिक विरासत को एकीकृत रूप में प्रस्तुत कर सके। विकास कार्यों के दौरान स्मारक की ऐतिहासिक भव्यता को संरक्षित रखते हुए आगंतुकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं और सांस्कृतिक अनुभव विकसित किए जाएंगे, ताकि इसका उपयोग दीर्घकालिक और सतत रूप से सुनिश्चित किया जा सके। लखनऊ की स्थापत्य विरासत के प्रमुख प्रतीकों में शामिल छतर मंजिल को देश में धरोहर संरक्षण और अनुकूली पुनः उपयोग का एक आदर्श मॉडल बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.