TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026: आम उत्पादकों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा लखनऊ का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान कार्यक्रम

Table of Content

आम की विभिन्न किस्मों का उत्पादन कर यूपी देश में अव्वल

लखनऊ। योगी सरकार द्वारा प्रदेश के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादकों, निर्यातकों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का आगामी 3 जुलाई से 5 जुलाई तक (तीन दिवसीय) इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 4 जुलाई को जन भवन, लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय वायर सेलर मीट का भी आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आम महोत्सव प्रदेश की उद्यानिकी एवं कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगा। प्रदेश में आम के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। योगी सरकार के सहयोग से यूपी बागबानी के क्षेत्र में अव्वल हो कर निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय वायर सेलर मीट का 4 जुलाई को जन भवन में होगा आयोजन

मंत्री ने बताया कि महोत्सव में प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रगतिशील बागवान, निर्यातक, कृषि विशेषज्ञ एवं उद्यमी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में आम की सैकड़ों विशिष्ट एवं दुर्लभ प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, रटौल, लखनऊ सफेदा सहित अनेक प्रसिद्ध एवं रंगीन किस्में आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अतिरिक्त आम आधारित प्रसंस्कृत उत्पादों, मूल्य संवर्धन तकनीकों तथा निर्यात संभावनाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव के अन्तर्गत पांच क्लास में आम की विभिन्न प्रजातियां (कुल श्रेणी-07 एवं वर्ग 50), आम आधारित संरक्षित उत्पाद (कुल वर्ग 11), आम पकवान (वर्ग 01), सर्वश्रेष्ठ प्रदर्श एवं सर्वाधिक प्रदर्श प्रदर्शनकर्ता बागवान आदि में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

मंत्री दिनेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी आम उत्पादक राज्य है तथा प्रदेश में उत्पादित आमों की गुणवत्ता विश्व स्तर पर सराही जा रही है। देश में लगभग 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग 235 लाख मीट्रिक टन आम उत्पादन होता है। वहीं यूपी 3.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग 62 लाख मीट्रिक टन आम की विभिन्न किस्मों का उत्पादन कर देश में प्रथम स्थान पर है। महोत्सव के माध्यम से किसानों को आधुनिक उत्पादन तकनीक, तुड़ाई उपरांत प्रबंधन, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, विपणन एवं निर्यात संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विभिन्न कार्यशालाओं, तकनीकी सत्रों और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उत्कृष्ट आम उत्पादकों एवं बागवानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उद्यान मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में महोत्सव में सहभागिता कर उत्तर प्रदेश की समृद्ध आम संस्कृति एवं कृषि विरासत का अनुभव करें तथा किसानों और बागवानों का उत्साहवर्धन करें। यह महोत्सव न केवल प्रदेश के आम को वैश्विक पहचान दिलाने में सहायक होगा, बल्कि किसानों की आय वृद्धि एवं कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 16 Fixed Dose Combination (FDC) दवाओं पर प्रतिबंध लगाया

निर्माण और बिक्री पर रोक Totaram.news. जनस्वास्थ्य की रक्षा और दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 की धारा 26ए के तहत अधिसूचना जारी कर 16 निश्चित खुराक संयोजनों (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और मानव...

दतिया स्थित माँ पीतांबरा देवी शक्तिपीठ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धा और आस्था के साथ किए दर्शन व पूजा-अर्चना

दतिया शक्तिपीठ माँ पीतांबरा देवी के दरबार में पहुँचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ पीतांबरा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ माँ पीतांबरा देवी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने...

योग: भारतीय दर्शन का प्राचीन विज्ञान और आत्मबोध का मार्ग

ऋग्वेद, उपनिषद, गीता और पतंजलि योगसूत्र के संदर्भों के साथ योग को अस्तित्व, चेतना और एकाग्रता के विज्ञान के रूप में प्रस्तुत करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। योग अस्तित्व से शक्ति अर्जित करने का विज्ञान है। इसके बीज सूत्र ऋग्वेद में है। उपनिषदों में है। गीता में विस्तृत हैं।...

उत्तर प्रदेश Blue DotsAI पहल: स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी

18 मंडलों में शुरू होगा डिजिटल रोजगार प्लेटफॉर्म मुजफ्फरनगर / लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थानीय रोजगार, कौशल विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में ‘Blue DotsAI’ पहल का शुभारंभ मुजफ्फरनगर से किया। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल...

Veterinary Vaccine Testing India: सरकार ने CCS-एनआईएएच बागपत में Central Drugs Laboratory का विस्तार किया

भारत सरकार ने पशु टीका परीक्षण ढांचे को किया मजबूत totaram.news. भारत सरकार ने देश में पशु चिकित्सा जैविक उत्पादों (वेटरनरी बायोलॉजिकल्स) के परीक्षण ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधनों को अधिसूचित किया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित चौधरी चरण सिंह–राष्ट्रीय...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.