TN

TotaRam News

What's Hot

आगरा विकास अपडेट: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मेट्रो प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

Table of Content

मेट्रो कॉरिडोर निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण का निर्णय

लखनऊ/आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कैबिनेट बैठक में आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के अंतर्गत मेट्रो कॉरिडोर-॥ (आगरा कैंट से कालिन्दी विहार) में मेट्रो स्टेशन एवं वायडक्ट सेक्शन के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण के महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इस निर्णय पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं आगरा दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे आगरा के नागरिकों के लिए बड़ी सौगात बताया।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगरा कैंट से कालिन्दी विहार तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण से शहर में यातायात का दबाव कम होगा, समय की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। योगी सरकार के नेतृत्व में आगरा को विश्वस्तरीय शहरी अवसंरचना से सुसज्जित करने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। आगरा मेट्रो परियोजना न केवल शहर के यातायात को आधुनिक बनाएगी, बल्कि इससे पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को तेज, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

उल्लेखनीय है कि मौजा चक अव्वल, तहसील सदर, खसरा संख्या-618, नजूल भूखण्ड संख्या-1619 में स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर की पार्क के रूप में उपलब्ध 550 वर्गमीटर रिक्त भूमि को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को मेट्रो स्टेशन एवं वायडक्ट निर्माण हेतु हस्तांतरित किया जाएगा। यह भूमि सर्किल दर पर छूट प्रदान करते हुए, निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन निःशुल्क आवंटित की जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

श्रीकृष्ण और इस्लाम से जुड़े दावे का सच: भगवद्गीता के योग दर्शन और महाभारत इतिहास की पूरी पड़ताल

भगवद्गीता के ज्ञान, योग दर्शन और प्राचीन इतिहास का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। सामान्य झूठ जब कब चलता ही रहता है, लेकिन इतिहास के तथ्यों को नकारते हुए महाझूठ बोलने की ताजी घटना काफी चर्चा में है। मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया और उन्हें 5 वक्त...

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

रक्षाबंधन पर यूपी की स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां छाएंगी बाजार में

UPSRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं इस वर्ष भी आकर्षक एवं हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं। प्रयागराज,...

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू: अश्विनी वैष्णव ने पहली सीधी ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रामनगर और देहरादून को जोड़ने वाली पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अवसर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.