/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP Education Reform 2026: योगी सरकार में उच्च शिक्षा ने हासिल की नई ऊंचाइयां

Table of Content

सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी को आशय पत्र, मेट्रो विश्वविद्यालय के लिए नया अध्यादेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन, लखनऊ में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, व्यापक तथा गुणवत्तापरक बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार और गुणवत्ता दोनों स्तरों पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व जहां प्रदेश में केवल 16 राजकीय विश्वविद्यालय थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 24 हो चुकी है। इसी प्रकार निजी विश्वविद्यालयों की संख्या 29 से बढ़कर 53 तक पहुंच गई है, जबकि 8 अन्य निजी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी करने की प्रक्रिया गतिमान है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि एपेक्स वेलफेयर ट्रस्ट, जो वाराणसी में उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है, अब शिक्षा क्षेत्र में भी निवेश कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा जनपद मीरजापुर के ग्राम समसपुर, तहसील चुनार में लगभग 50.45 एकड़ भूमि पर सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी की स्थापना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, जिसकी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। कैबिनेट ने इस विश्वविद्यालय को आशय पत्र जारी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 एवं उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना) नियमावली, 2021 के प्रावधानों के अनुरूप गहन परीक्षण एवं मूल्यांकन के उपरांत अनुमोदित किया गया है। यह निर्णय प्रदेश में निजी क्षेत्र की भागीदारी को सशक्त बनाने, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने तथा क्षेत्रीय संतुलित विकास को गति देने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसके साथ ही, मंत्रिपरिषद द्वारा निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित विधिक ढांचे को और अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, 2026 के प्रख्यापन का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने बताया कि पूर्व में मेट्रो विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा की स्थापना हेतु संशोधन अध्यादेश, 2026 लागू किया गया था, किन्तु उससे संबंधित विधेयक विधानमंडल के द्वितीय सत्र में पारित नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में विधिक निरंतरता बनाए रखने तथा प्रस्तावित विश्वविद्यालय की स्थापना प्रक्रिया को बाधारहित आगे बढ़ाने के लिए द्वितीय संशोधन अध्यादेश लाया जा रहा है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि योगी सरकार की स्पष्ट प्राथमिकता युवाओं को आधुनिक, तकनीकी एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना है। सरकार उच्च शिक्षा में निवेश, नवाचार, शोध एवं संस्थागत विकास को निरंतर बढ़ावा दे रही है, जिससे उत्तर प्रदेश को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया जा सके और प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के अग्रणी केंद्र के रूप में उभरे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.