TN

TotaRam News

What's Hot

डॉ. नीरज बोरा ने लखनऊ जिला महिला चिकित्सालय में पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

Table of Content

शून्य से पांच वर्ष तक के 7.07 लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य

लखनऊ। जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला चिकित्सालय से किया गया। अभियान का उद्घाटन उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य पहल है। पोलियो जैसी गंभीर एवं आजीवन दिव्यांगता का कारण बनने वाली बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की खुराक पिलाना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं, चाहे बच्चे को पहले कई बार पोलियो की दवा दी जा चुकी हो। उन्होंने कहा कि इस अभियान से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। जनप्रतिनिधियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों तथा समाज के सभी वर्गों के सामूहिक सहयोग से ही इस अभियान को पूर्ण सफलता मिलेगी और हमारा जनपद, प्रदेश तथा देश पोलियो मुक्त बना रहे | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह ने कहा कि सघन पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पोलियो की दो बूंदें पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और निःशुल्क हैं तथा बच्चों को आजीवन दिव्यांगता से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों, घर-घर भ्रमण तथा ट्रांजिट स्थलों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाएंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक एवं सामाजिक नेताओं तथा आमजन से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

ईंट-भट्टों और घुमंतू परिवारों तक विशेष पहुंच

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान ईंट-भट्टों पर कार्यरत श्रमिकों, घुमंतू परिवारों तथा निर्माण स्थलों पर रहने वाले श्रमिक परिवारों के बच्चों तक विशेष रूप से पहुंच बनाई जाएगी, जिससे कोई भी बच्चा पोलियोरोधी दवा से वंचित न रह जाए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के 7.07 लाख बच्चों को मॉप अप राउंड के दौरान दवा पिलाई जाएगी।पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के प्रथम दिन जनपद के 2,783 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। जो बच्चे दवा पीने से रह जाएंगे उन्हें छह जुलाई को माप अप राउंड में दवा पिलाई जाएगी।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए 131 मोबाइल टीमें, 227 ट्रांजिट टीमें, 593 सुपरवाइजर, 6,850 वैक्सीनेटर तथा 15 डिवीजनल अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैम्पो स्टैंड एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ट्रांजिट बूथ स्थापित किए गए हैं, ताकि यात्रा कर रहे बच्चों को भी पोलियोरोधी दवा की खुराक दी जा सके। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान ने किया।

इस अवसर पर डॉ एके सिंह जेडी परिवार कल्याण, डॉ. संजय दोहरे (प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक), वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव, सहायक शोध अधिकारी रिचा मौर्या, रितांशी शुक्ला, कनिष्ठ सहायक मृदुला पाण्डेय ,विजय बाजपेई जिला प्रतिरक्षण कार्यालय ,सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि, नर्सिंग छात्र-छात्राएं तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.