TN

TotaRam News

What's Hot

केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद में अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती समारोह को किया संबोधित

Table of Content

गाजियाबाद में उप मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार का शिलान्यास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद गाजियाबाद में ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोनी बॉर्डर, बस डिपो के निकट विधायक निधि योजना के अंतर्गत निर्मित होने वाले ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी स्मृति द्वार’ का शिलान्यास किया तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने आदर्श शासन, न्यायप्रिय व्यवस्था, लोककल्याणकारी कार्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के माध्यम से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने अनेक धर्मस्थलों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण का कार्य किया तथा जनसेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया।

गाजियाबाद में केशव प्रसाद मौर्य ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को बताया प्रेरणादायक

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के महान योगदान को अपेक्षित सम्मान नहीं मिला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद महान विभूतियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। उनकी 300वीं जयंती का आयोजन पूरे देश और प्रदेश में श्रद्धा एवं गौरव के साथ किया गया।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश और प्रदेश लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को नमन कर रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और महान व्यक्तित्वों को सम्मान देने का कार्य निरंतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि विधायक श्री नन्द किशोर गुर्जर निरंतर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग, विधायक नन्द किशोर गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर, पार्षदगण, बीडीसी सदस्य, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Animal Husbandry Department: पशु चिकित्सकों के लिए Zoonotic Diseases Training Programme शुरू, 09-10 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

जूनोटिक एवं प्राथमिक पशु रोगों पर पशु चिकित्सकों को मिलेगा प्रशिक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों के लिए जूनोटिक (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले) एवं प्राथमिक पशु रोगों पर दिनांक 09 व 10 जुलाई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (Training of Trainers-ToT) कार्यक्रम का होटल गोल्डन ट्यूलिप,...

UPTET 2026 Answer Key: यूपी-टीईटी प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

ऐसे करें डाउनलोड और दर्ज करें आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दिनांक 02 व 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में एवं...

यूपी कोटेदारों की 13 सूत्रीय मांगों पर खाद्य रसद मंत्री मनोज पाण्डेय का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम लखनऊ। प्रदेश के कोटेदारों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर शासन स्तर पर गंभीरता दिखाई जा रही है। विभिन्न कोटेदार संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री मनोज पाण्डेय से बापू भवन स्थित कार्यालय कक्ष में...

आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90वीं जयंती पर कवियों का सम्मान समारोह आयोजित

काव्य कला साधक ‘विभोर’ की स्मृति में कवियों का हुआ सम्मान लखनऊ। काव्य कला संगम संस्था के तत्वावधान में आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90 वीं जयंती पर यूपी प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. हरिशंकर मिश्रा थे। प्रोफेसर हरि शंकर ने कहा कि विभोर जी का...

UP में नकली दवाओं पर बड़ा एक्शन, लखनऊ की 25 दवा फर्मों पर छापेमारी

52 संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य में काउंटरफीट और स्पूरियस दवाओं के पूरे नेटवर्क व सप्लाई चेन को जड़ से उखाड़ने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के क्रम में लखनऊ में 06 जुलाई 2026 की रात को मेट्रो स्टेशन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.