रामराज दुबे संरक्षक और हरिकेश प्रसाद अध्यक्ष चुने गए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव रविवार को प्रमुख अभियंता कार्यालय परिसर स्थित संघ कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता हरिकेश प्रसाद ने की, जबकि चुनाव अधिकारी वशिष्ठ नारायण तिवारी की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुई।
निर्वाचन में रामराज दुबे को प्रदेश संरक्षक, हरिकेश प्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष तथा अशफाक हुसैन को प्रदेश महामंत्री निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा ठाकुर शंकर सिंह को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन के अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें चन्द्रशेखर, अवधेश वर्मा, रजनीकान्त सहित छह उपाध्यक्ष, प्रमोद पाल, मनोज कुमार भारती सहित आठ संयुक्त मंत्री, आनन्द त्रिपाठी, अरुण यादव सहित 11 संगठन मंत्री, अनिल कुमार को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मनोज सक्सेना को प्रदेश सम्प्रेक्षक तथा पप्पू कश्यप, नादिर हुसैन सहित सात प्रचार मंत्री चुने गए। वहीं उमेश कश्यप सहित सात कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचित घोषित किए गए।
अधिवेशन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में भारत सिंह यादव (प्रदेश अध्यक्ष, पीडब्ल्यूडी नियमित कर्मचारी संघ), राम लखन, मनीष शुक्ला, मो. अली मक्की, राम सुरेश, सतीश कुमार, विनोद कुमार, विशाल शुक्ला, महेन्द्र कुमार पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष, चिकित्सा स्वास्थ्य, सुरेश सिंह यादव, दिलीप यादव, लल्लन यादव, धनंजय मिश्रा तथा मायादेवी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी वशिष्ठ नारायण तिवारी ने की। इसके बाद भारत सिंह यादव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
