TN

TotaRam News

What's Hot

International Yoga Day 2026: बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हजारों लोगों संग किया योगाभ्यास

Table of Content

गांव-गांव तक योग पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है योगी सरकार

बिजनौर / लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “योग को जन-जन का अभियान” बनाने के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, सशक्त एवं निरोग उत्तर प्रदेश के विजन को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने प्रभार जनपद बिजनौर में आयोजित भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।

बिजनौर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हजारों छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योग विश्व मंच पर भारत की पहचान बन चुका है। योग भारत की 5000 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक धरोहर है जो केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन का विज्ञान है। यह तनाव, अवसाद और जीवनशैली जनित रोगों से मुक्ति का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘निरोगी काया’ के लक्ष्य के साथ गांव-गांव तक योग को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कौशल विकास विभाग द्वारा आईटीआई एवं कौशल विकास केंद्रों में भी योग प्रशिक्षण को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है, ताकि युवा शारीरिक रूप से दक्ष होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बनें।

मंत्री अग्रवाल ने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि ‘स्वस्थ युवा ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव हैं। यदि युवा पीढ़ी नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेगी तो न केवल व्यक्तिगत विकास होगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी उनकी ऊर्जा का सदुपयोग होगा।’ उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करने की अपील की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

MIFF 2026: एनएफडीसी की एनिमेटेड सीरीज ‘भारती और बीबो’ का वर्ल्ड प्रीमियर मुंबई फिल्म महोत्सव में

महिला हस्तियों की प्रेरक कहानियां Totaram.news. 19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव -एमआईएफएफ 2026 में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम -एनएफडीसी और पपेटिका मीडिया द्वारा निर्मित तथा स्नेहा रविशंकर द्वारा निर्देशित हिंदी एनिमेटेड श्रृंखला ‘ भारती और बीबो’ का विश्व प्रीमियर आयोजित किया गया। श्रृंखला का आरंभिक परिचय देते हुए स्नेहा रविशंकर ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया...

MIFF 2026: 19वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव संपन्न, 17 पुरस्कार विजेताओं का ऐलान

मुंबई फिल्म फेस्टिवल में 17 पुरस्कार वितरित, अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का दबदबा Totaram.news. 19वां मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (एमआईएफएफ 2026) आज संपन्न हुआ। इसमें फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म प्रेमी, इंडस्ट्री के पेशेवर और युवा क्रिएटिव लोग उत्साह के साथ शामिल हुए, ये सभी सिनेमा, कहानी कहने की कला, कलात्मक कार्यों और क्रिएटिविटी के प्रति अपने जुनून से...

INS Tarkash Arrives in Mauritius: पोर्ट लुईस पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत

भारत-मॉरीशस समुद्री संबंधों को मिलेगी नई मजबूती Totaram.news. भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस तरकश’ दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के दौरान 20 जून 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा। इस बंदरगाह प्रवास के दौरान पोत के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रोहित मिश्रा मॉरीशस सरकार और मॉरीशस तटरक्षक बल के वरिष्ठ...

कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, चीता प्रबंधन क्षेत्र का किया अवलोकन

बोत्सवाना से लाए गए चीतों की जानकारी ली Totaram.news. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मध्य प्रदेश स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया। उन्होंने राष्ट्रीय उद्यान के चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्हें प्रोजेक्ट चीता के संबंध में वन मंडलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। नवंबर 2025 में बोत्सवाना की अपनी राजकीय यात्रा...

केजीएमयू मामला: जांच पूरी होने तक निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी, प्रशासन ने दी जानकारी

सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष से जुड़े मामले में जांच के आदेश लखनऊ। राजकुमार सिंह के ऑपरेशन से जुड़े प्रकरण को लेकर डॉ. अभिजीत चंद्रा, विभागाध्यक्ष, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के विरुद्ध प्राप्त शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। मामले की जांच के लिए लखनऊ मंडलायुक्त को निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें 15 दिनों के भीतर जांच...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.