TN

TotaRam News

What's Hot

लेह में योग दिवस समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति

Table of Content

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपराष्ट्रपति का संदेश

Totaram.news. भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज लेह, लद्दाख में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया और नागरिकों से एक स्वस्थ, खुशहाल और शांतिपूर्ण समाज के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।


लद्दाख के बेहद खूबसूरत हिमालयी परिदृश्य के बीच लोगों को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम का एक रूप नहीं है, बल्कि यह मानवता के लिए भारत की ओर से एक प्राचीन उपहार है। उन्होंने कहा कि वर्षों के ध्यान, तपस्या और आध्यात्मिक खोज के माध्यम से, भारत के ऋषियों ने एक ऐसी समग्र प्रणाली विकसित की, जो शरीर को पोषित करती है, मन को शांत करती है और आत्मा को उन्नत करती है।

उपराष्ट्रपति ने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और रफ्तार मिली है। 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके आह्वान पर, 175 से अधिक सदस्य देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।

इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” का उल्लेख करते हुए सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में प्रगति और जीवन प्रत्याशा में वृद्धि होने से समाज के लिए नई जिम्मेदारियां सामने आई हैं। ‘इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023’ का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि 2050 तक भारत की लगभग एक-पांचवीं आबादी बुजुर्ग होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सुनिश्चित करना ज़रुरी है कि “जीवन में जुड़ने वाले वर्षों का अर्थ, वर्षों में जीवन का जुड़ना भी हो” और उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और सक्रिय रूप से उम्र बढ़ने को बढ़ावा देने के लिए योग को एक शक्तिशाली साधन बताया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि ज़्यादा ऊंचाई वाली जगहों पर जीवन जीने के लिए ज्यादा सहनशक्ति, अनुशासन और हालात के अनुसार ढलने की क्षमता की ज़रूरत होती है और योग इन गुणों को विकसित करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोग लंबे समय से साहस, सादगी और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर रहने का उदाहरण पेश करते रहे हैं। ये ऐसे मूल्य हैं, जो योग की विचारधारा से गहराई से जुड़े हैं।

लद्दाख के लोगों की तारीफ़ करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस क्षेत्र में लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने पाया कि वे शांत, मिलनसार, दयालु और प्रकृति से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि उनमें पहले से ही स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े कई गुण मौजूद हैं, लेकिन योग का लगातार अभ्यास उनकी ऊर्जा और जीवन-शक्ति को बनाए रखने में मदद करेगा और उन्हें अपनी पूरी मानवीय क्षमता को हासिल करने में सक्षम बनाएगा।

इस मौके पर मौजूद लोगों में लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, लद्दाख से सांसद (लोकसभा) मोहम्मद हनीफा,एलएएचडीसी कारगिल के मुख्य कार्यकारी पार्षद मोहम्मद जाफ़र अखून, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा, वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारी, योग साधक, छात्र और स्थानीय समुदाय के सदस्य शामिल थे।

इससे पहले दिन में सी. पी. राधाकृष्णन ने लेह के देवाचन कैंपस स्थित महाबोधि अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र (एमआईएमसी) का दौरा किया। उन्होंने लद्दाख में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, समाज कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और योग व ध्यान को बढ़ावा देने में इस संस्थान के शानदार योगदान की काफी सराहना की। उन्होंने पूज्य भिक्षु संघसेन के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की और कहा कि एमआईएमसी इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है कि मानवता के कल्याण के लिए आध्यात्मिक ज्ञान और मानवीय कार्य किस तरह एक साथ आ सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.