TN

TotaRam News

What's Hot

अलीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री संदीप सिंह, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार

Table of Content

योग भारत की विरासत से विश्व कल्याण तक पहुंचा: संदीप सिंह

अलीगढ़ / लखनऊ। ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ अर्थात योग से ही कर्म में कुशलता आती है, के भाव को आत्मसात करते हुए प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अलीगढ़ स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में आयोजित भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री संदीप सिंह ने हजारों की संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में योग आज भारत की सांस्कृतिक विरासत से निकलकर विश्व कल्याण का सशक्त माध्यम बन चुका है। 21 जून 2015 को पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से शुरू हुई यह यात्रा आज वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुकी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ, समर्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में प्रतिदिन योग एवं प्रार्थना सभा को अनिवार्य किया गया है, ताकि बचपन से ही बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक अनुशासन विकसित हो सके।

मंत्री सिंह ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, समर्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। योग न केवल रोगों से मुक्ति दिलाता है, बल्कि एकाग्रता, धैर्य और सकारात्मकता भी प्रदान करता है जो ‘कर्म में कुशलता’ का आधार है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.