TN

TotaRam News

What's Hot

मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश 2026: लखनऊ में अपर्णा यादव ने मनाया कन्या जन्मोत्सव, नवजात शिशुओं को वितरित की बेबी किट

Table of Content

अपर्णा यादव ने किया महिला कल्याण संस्थाओं का निरीक्षण

लखनऊ। उपाध्यक्षा राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद लखनऊ में संचालित लोकबन्धु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ व डॉ0 राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें उपाध्यक्षा द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम व नवजात बच्चों के साथ केक कटिंग कर बेबी किट वितरण किया गया।

महिला कल्याण विभाग की संस्थाएं राजकीय बालिका गृह, सिंधी खेड़ा, पारा, लखनऊ व वन स्टॉप सेंटर, लोकबन्धु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ का निरीक्षण किया। डॉ0 राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान भर्ती महिलाओं से बातचीत की गई एवं लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर एवं पैथालॉजी आदि का निरीक्षण किया गया, जिसमें चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाएं संतोषजनक पायी गई तदोपरान्त महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बालिका गृह सिंधी खेड़ा, पारा, लखनऊ तथा वन स्टॉप सेंटर, लखनऊ का निरीक्षण किया गया जिसके दौरान वन स्टॉप सेंटर, लखनऊ व विज्ञान फाउंडेशन द्वारा एन0आई0ओ0एस0 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 63 बालिकाओं को उपाध्यक्षा महोदय द्वारा बैग वितरण किया गया, तत्पश्चात् जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा वन स्टॉप सेंटर, लखनऊ की प्रशंसा की गयी।

निरीक्षण के दौरान आवासित बालिकाओं व शिशुओं से बातचीत की गई, व्यवस्थाएं बेहतर पायी गयी तथा अधीक्षिका को निर्देशित किया गया कि बालिकाओं के पुनर्वासन के दृष्टिगत बेहतर रणनीति बनाते हुए स्वावलंबी बनाये जाने हेतु निरन्तर कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा बालिकाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करायी जाए। बालिकाओं को मोटीवेशनल स्टोरी सुनाये जाने के लिए सफल लोगों या बच्चों की कहानी को दृश्य व श्रृव्य माध्यम से डिस्प्ले कराया जाए।

भ्रमण के उपरान्त उपाध्यक्ष द्वारा महिला आयोग स्थित सभागार संख्या 302 में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न की समस्याओं के संबंध में बैठक एवं विचार-विमर्श किया गया, जिसमें सुधाकर शरण पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी लखनऊ, उ0प्र0 जिला कारागार से अभय कुमार, आपूर्ति विभाग से शैलेन्द्र वर्मा, आई0सी0डी0एस0 से राकेश कुमार शर्मा व वन स्टॉप सेंटर, लखनऊ से अर्चना सिंह उपस्थित रही।

समीक्षा के दौरान संबंधित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करते हुए जमीनी स्तर पर लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पंहुचाना सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभार्थियों को चिन्ह्ति कर जोड़ने का कार्य सतत रूप से करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा 19-20 अक्टूबर को, दुशान्बे में 25वीं SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग पर होगी चर्चा डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग...

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.