TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow Drug Awareness Campaign: Nasha Mukt Bharat Abhiyan के तहत राज्य स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Table of Content

लखनऊ। ‘नशामुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान’ थीम के अंतर्गत देशभर में 17 जून 2026 से 26 जून 2026 तक ‘नशामुक्त भारत सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 19 जून को मद्यनिषेध विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा क्षेत्रीय मद्यनिषेध कार्यालय, 27 अशोक मार्ग, लखनऊ में मादक पदार्थों के दुष्परिणामों पर आधारित राज्य स्तरीय पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों, एनसीसी कैडेट्स तथा सामाजिक संगठनों के छात्र-छात्राओं सहित कुल 70 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशे के दुष्परिणामों और समाज पर इसके प्रभाव को रचनात्मक रूप से अपनी प्रस्तुतियों में व्यक्त किया। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा ‘नशामुक्त भारत सप्ताह’ के समापन अवसर यानी 26 जून को ‘मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ पर की जाएगी।

विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा चौधरी चरण सिंह सभागार, सहकारिता भवन, लखनऊ में प्रदान किए जाएंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नफ़रत के दौर में इंसानियत की पुकार: समाज के बदलते चेहरे पर तीखा प्रहार

डॉ. विनीता मिश्र की यह मार्मिक कविता नफ़रत, हिंसा, झूठ और संवेदनहीनता के बढ़ते माहौल पर सवाल उठाती है तथा इंसानियत के क्षरण की दर्दनाक तस्वीर प्रस्तुत करती है डॉ. विनीता मिश्रI मोहब्बतों की बात पर, तूफान उठ रहानफरतों के दौर का ,इंसान उठ रहा I दहशत भरी है आँख में, सीने मे आग सीखंज़र...

परभणी दीवार हादसा: पीएम मोदी ने लोगों की मौत पर जताया गहरा दुख

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के परभणी में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में लोगों की मौत होना बेहद दुखद है। उन्होंने उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त...

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा “प्रोजेक्ट सुपर 50” UPSC सिविल सेवा मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

त्रिपुरा राज्यपाल ने एनसीएससी “प्रोजेक्ट सुपर 50” कार्यक्रम में डॉ. बी.आर. अंबेडकर के विजन का आह्वान किया नई दिल्ली। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने आज नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में सिविल सेवा परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम “प्रोजेक्ट सुपर 50” का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय था “मार्गदर्शन, परामर्श, सशक्तिकरण”। त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना...

UPSC ने तालकटोरा एनेक्स, नई दिल्ली में नए कार्यालय का उद्घाटन कर प्रशासनिक ढांचा विस्तार किया

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने आयोग के सदस्यों के साथ मिलकर आज नई दिल्ली के तालकटोरा एनेक्स भवन में आयोग के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। यह नया कार्यालय आयोग की बढ़ती स्थान संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने और इसकी बढ़ती संस्थागत जिम्मेदारियों को देखते हुए इसके...

बुंदेलखंड के हर खेत तक सिंचाई जल पहुंचाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प: केशव प्रसाद मौर्य

अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक खेती जरूरी:- डिप्टी सीएम लखनऊ। सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के साथ 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार झांसी में जनपद स्तरीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.