TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow District Jail में मुफ्त कानूनी सहायता हेतु Legal Help Desk का उद्घाटन

Table of Content

बंदियों के परिजनों हेतु लीगल हेल्प डेस्क स्थापित, महिला बंदियों को चश्मों का वितरण

लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जारी एक्शन प्लान वर्ष 2026-27 के अंतर्गत तथा District Judge Malkhan Singh के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा आज District Jail का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों के परिजनों की सुविधा हेतु कारागार परिसर के बाहर लीगल Help Desk की स्थापना की गई, जिससे उन्हें विधिक सहायता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य बंदियों एवं उनके परिजनों को सुलभ एवं त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की पहल से न्याय तक पहुंच को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम द्वारा बंदियों के उपयोग हेतु एक वाटर कूलर तथा महिला बंदियों के लिए नजर के 30 चश्मे उपलब्ध कराए गए।

महिला अस्पताल का निरीक्षण कर बंदियों को दी गई सुविधाएं

सचिव द्वारा लीगल हेल्प डेस्क एवं वाटर कूलर का उद्घाटन रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक आर०के० जायसवाल, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, राजेश कुमार, सुनील दत्त मिश्रा एवं अभय शुक्ला सहित लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, फोरम के सदस्य एवं बंदियों के परिजन उपस्थित रहे। इसके उपरांत जिला कारागार, लखनऊ स्थित महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया तथा निरुद्ध महिला बंदियों को 30 चश्मों का वितरण किया गया। इस पहल से महिला बंदियों को दैनिक जीवन में सुविधा प्राप्त होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी जरूरतमंदों से अपील की गई है कि वे विधिक सहायता के लिए स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का लाभ उठाएं और किसी भी प्रकार की विधिक समस्या के समाधान हेतु प्राधिकरण से संपर्क करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

One thought on “Lucknow District Jail में मुफ्त कानूनी सहायता हेतु Legal Help Desk का उद्घाटन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.