TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी रेरा पोर्टल पर क्यूपीआर अपलोड करने हेतु विंडो 1 अप्रैल से खुलेगी

Table of Content

  • प्रमोटरों को समय पर अनुपालन के निर्देश
  • क्यूपीआर अद्यतन करना अनिवार्य, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

लखनऊ / गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) पंजीकृत रियल एस्टेट परियोजनाओं के प्रमोटरों के लिए त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट (Quarterly Progress Report–QPR) अपलोड करने हेतु पोर्टल की विंडो 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक खोलेगा। 31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाली पहली तिमाही के लिए यूपी रेरा ने सभी प्रमोटरों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की नियामकीय कार्रवाई से बचा जा सके।
यूपी रेरा ने स्पष्ट किया है कि क्यूपीआर अपलोड करना केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। क्यूपीआर के माध्यम से परियोजना की वास्तविक प्रगति, निर्माण की स्थिति, विभिन्न अनुमोदनों की उपलब्धता तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपभोक्ताओं के हित में सार्वजनिक की जाती हैं। इससे गृह-खरीदारों को सही और अद्यतन जानकारी मिलती है और वे सोच-समझकर निर्णय ले सकते हैं।
यूपी रेरा ने यह भी दोहराया है कि भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 11(1) के तहत प्रत्येक प्रमोटर के लिए यह अनिवार्य है कि वह हर तिमाही समाप्त होने के बाद अपनी परियोजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपडेट करे। इन प्रावधानों का पालन न करना अधिनियम का उल्लंघन माना जाता है, जिसके तहत रेरा अधिनियम की धारा 61 के अनुसार परियोजना लागत के पाँच प्रतिशत तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। यूपी रेरा का प्रमोटरों से कहना है कि वे क्यूपीआर अपलोड करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और 15 अप्रैल 2026 तक सभी आवश्यक सूचनाएं पोर्टल पर उपलब्ध कराएं। प्राधिकरण का मानना है कि समय पर क्यूपीआर अपडेट करने से परियोजनाओं में पारदर्शिता बनी रहती है और इससे गृह-खरीदारों का विश्वास भी मजबूत होता है।

हालिया कार्रवाई में क्यूपीआर डिफॉल्टरों पर कड़ा प्रहार

यूपी रेरा ने क्यूपीआर जमा न करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए हाल ही में लखनऊ के दो प्रमोटरों पर भारी जुर्माना लगाया है। इन मामलों में मेसर्स शुशील कुमार कटियार की परियोजना “ARPITA INFINITY” और मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड की परियोजना “GANPATI SMART CITY” शामिल हैं, जिनमें कई तिमाहियों तक क्यूपीआर जमा नहीं की गई। इस कार्रवाई के माध्यम से यूपी रेरा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्यूपीआर जैसे महत्वपूर्ण नियमों का पालन न करने पर किसी भी स्थिति में छूट नहीं दी जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.